अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
11-Feb-2023 09:03 AM
By First Bihar
ARA : जेडीयू एमएलसी राधाचरण साह और उनके करीबियों के 23 ठिकानों पर पिछले चार दिनों से चल रही इनकम टैक्स की छापेमारी अब खत्म हो गईं है। इस रेड में करीब दो सौ करोड़ से अधिक के लेनदेन की जानकारी मिली है। राधाचरण साह बालू की अवैध आपूर्ति का सिंडिकेट से संलीप्ता रही है। इनकम टैक्स की रेड में 1.42 करोड़ कैश जब्त किए गए हैं। इसके साथ ही छिपाए गए दो सौ करोड़ रुपए की रकम पर पेनाल्टी की प्रक्रिया तय करने की कवायद शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार राधाचरण साह अलग-अलग लोगों के नाम से ठेका भी लेते थे। आयकर सूत्रों के मुताबिक बालू के अवैध कारोबार से अर्जित इस काली कमाई को राधाचरण विभिन्न माध्यमों से नंबर एक की कमाई बनाने का प्रयास करते थे। सूत्रों के मुताबिक बालू की अवैध कमाई का सबसे ज्यादा निवेश दिल्ली और मनाली के होटल के कारोबार में किया जाता था। अब आयकर विभाग इसकी बारीकी से छानबीन कर रहा है।
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने जदयू एमएलसी के सहयोगी के पीओ तहत भी कार्रवाई की है। प्रोटेक्टिव ऑर्डर के तहत एमएलसी राधाचरण के घर और उनके सहयोगी के घर तथा ऑफिस सहित कुल पांच ठिकानों पर एक एक कमरे में छापेमारी के दौरान जब्त दस्तावेज को रखकर कमरों को सील कर दिया गया है। ताकि जांच टीम में जब जरूरत पड़े तब वहां जाकर दस्तावेजों को खंगाल सकें। इसके साथ ही 150 बैंक खातों से लेन-देन पर रोक लगा दी गयी है।
जानकारी के मुताबिक, राधाचरण और इनके सहयोगी लोगों को कैश में लोन देने का भी धंधा करते हैं। खासकर ये व्यापारियों को इस तरह से लोन देते थे। इसके बदले में मोटा ब्याज वसूलते थे। समय पर पैसे नहीं देने वालों की संपत्ति हड़प लेते थे। इनके पास से ऐसे कई दस्तावेज और संपत्ति के कागजात मिले हैं, जो किसी दूसरे के नाम पर हैं। जांच के बाद यह हकीकत सामने आयी।
आरा में छापे एमएलसी राधाचरण से जुड़े आरा के हरखेन कुमार के धर्मशाला की खरीद-बिक्री को लेकर हरखेन कुमार एण्ड संस वस्त्रत्तलय में छापेमारी की गई। इस दौरान जमीन से जुड़े मामले की लेन-देन में पूछताछ कर जानकारी ली गई। वहीं रोहतास के डेहरी प्रखंड क्षेत्र की चकन्हा पंचायत की मुखिया पूनम देवी के आवास पर भी छापेमारी चली। मुखिया के परिवार के लोग उनके करीबी बताए जाते हैं।