Paramedical Exam Bihar : बिहार विधानसभा में उठा ANM, GNM परीक्षा का मुद्दा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने दिया बड़ा अपडेट CRIME NEWS: सिवान में बेखौफ अपराधियों का तांडव, देर रात पत्रकार को मारी गोली, हालत गंभीर, पटना रेफर, कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल Bihar Dental Counci : बिहार डेंटल काउंसलिंग में पूर्णकालिक बहाली पर मंत्री का बड़ा एलान, जल्द ही मिलने वाली है यह सुविधा Bihar Vidhan Sabha : विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर आज सदन में हंगामे के आसार; 2026-27 अनुपूरक बजट होगा पेश Bihar Assembly news : लालू -राबड़ी और तेजस्वी को लेकर बोले JDU विधायक - जंगल के जानवर को शहर में लाने पर नहीं लगता मन ... Bihar train cancelled : बिहार ट्रेन अपडेट: वंदे भारत-सप्तक्रांति का रूट बदला, जानें रद्द ट्रेनों की पूरी लिस्ट TRE-4 BPSC Teacher Vacancy: 11-12वीं में इन विषयों में होगी सबसे ज्यादा भर्ती, देखें किस सब्जेक्ट में कितनी सीटें; प्राइमरी से लेकर हाई स्कूल तक की पूरी लिस्ट Bihar Assembly : बजट सत्र में आज भी टकराव के आसार, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेर सकता है विपक्ष New toll rule 2026 : एक्सप्रेसवे यात्रियों को राहत! टोल वसूली नियमों में बड़ा बदलाव, अब नहीं देना होगा पूरा शुल्क Bihar Road News : बिहार के इस ग्रीनफील्ड फोरलेन पर जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां, डीएम ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश
08-Feb-2023 07:32 AM
By First Bihar
ARA : आयकर विभाग की टीम ने जेडीयू एमएलसी राधा चरण साह उर्फ सेठ जी के ठिकानों पर दबिश दी। आयकर विभाग की टीम ने जेडीयू एमएलसी के आरा स्थित घर पर छापेमारी शुरू की है। आईटी की टीम एमएलसी राधा चरण साह की चल और अचल संपत्ति की जांच कर रही है। इसके बाद जो जानकारी निकल कर सामने आई है उसके मुताबिक आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार की देर रात तक साह के 18 आवासों व कार्यालयों में आय व संपत्ति से जुड़े कागजातों की छानबीन करते रहे। टीम को यहां से 70 लाख नकद मिले हैं। वहीं,125 करोड़ के ट्रांजेक्शन का खुलासा हुआ है।
मिली जानकारी क्वे मुताबिक जदयू के विधान पार्षद राधा चरण साह और उनके पार्टनर आदि के करीब 18 ठिकानों पर छापेमारी की है। इस छापेमारी में 125 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी गई। वहीं, एमएलसी के सहयोगी के ठिकानों से 35 करोड़ नकद जब्त किए गए। आयकर की टीम ने हिमाचल प्रदेश के मनाली उत्तराखंड के हरिद्वार नोएडा गाजियाबाद दिल्ली पटना अलीगढ़ आरा शहर में मौजूद अलग-अलग कुल 18 ठिकानों पर छापेमारी की।
आयकर विभाग की तरफ से अब तक की हुई तलाशी में आरा और पटना स्थित ठिकानों से करीब 70 लाख नगद के अलावा बड़ी संख्या में दस्तावेज जब्त किए गए हैं। इसमें सबसे ज्यादा बालू के कारोबार में कैश लेनदेन के प्रमाण मिले हैं। इसके साथ ही साथ राधाचरण के ठिकानों से दर्जनों बैंक खातों में करोड़ों के लेनदेन और बड़ी संख्या में निवेश से जुड़े सबूत बरामद किए गए हैं। इसकी गहन जांच चल रही है। आयकर की टीम को बड़ी संख्या में ऐसे कागजात भी मिले हैं जिनमें कुछ विशेष लोगों के निवेश से जुड़े प्रमाण भी शामिल है। हालांकि आधिकारिक रूप से क्या और कितनी संपत्ति मिली या बरामद हुई इसकी पुष्टि नहीं की गयी है।
जानकारी हो कि, राधा चरण साह मूल रूप से आरा के निवासी हैं और आरा-बक्सर स्थानीय प्राधिकार क्षेत्र से जदयू के एमएलसी हैं। आरा-बक्सर के पंचायत प्रतिनिधियों का दूसरी बार प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वहीं, इस रेड के दौरान इनकम टैक्स विभाग की टीम को आरा में इनके आवास से नोट गिनने के लिए एसबीआइ की ब्रांच से दो मशीन मंगानी पड़ी। आयकर ने छापेमारी में सहयोग के लिए एसएसबी के जवानों की मदद ली। बड़ी संख्या में स्थानीय पुलिस को भी तैनात किया गया था।
आपको बताते चलें कि, आयकर विभाग ने जदयू के विधान पार्षद राधा चरण साह और उनके पार्टनरों के ठिकानों पर छापेमारी के लिए पुख्ता व्यवस्था की थी। कुल 18 ठिकाने तो पहले से चिह्नित कर लिये थे। इसके बाद भी उनकी तैयारी ऐसी थी कि जरूरत पर और भी स्थानों पर छापेमारी की जा सके। इसके लिए आयकर अधिकारियों और एसएसबी की टीमों का गठन कर मुख्यालय यानी आयकर भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में रखा गया था।