ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

JDU विधायक होम क्वारंटाइन किये गए, दिल्ली से लौटकर आये थे

06-Apr-2020 07:26 AM

VAISHALI : राज्य के बाहर से आने वाले लोगों पर सरकार की पूरी नजर है। हर आम और खास को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए उन्हें क्वारंटाइन किया जा रहा है। महनार से जेडीयू विधायक उमेश कुशवाहा को भी होम क्वारंटाइन में रखा गया है। उमेश कुशवाहा दिल्ली से वापस आए थे। दिल्ली हॉट स्पॉट ट्रेन से वैशाली जिले में आने वाले लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है। 


वैशाली जिले में दिल्ली हॉट स्पॉट ट्रेन के जरिए आने वाले 103 लोगों की पहचान की गई है इन सभी को क्वारंटाइन सेंटर में भेजा जा रहा है। महनार से जेडीयू विधायक उमेश कुशवाहा भी इसी ट्रेन से वापस आए थे। जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम मणि भूषण झा ने कहा है कि अब तक चिन्हित किए गए लोगों को क्वारंटाइन किया गया है और उनका टेस्ट भी कराया जा रहा है। वैशाली के दिग्घी स्थित अंबेडकर बालिका विद्यालय के हॉस्टल और महुआ में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में 63 लोगों को रखा गया है। इन लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद इन्हें आइसोलेशन वार्ड में भेजा जाएगा जिन लोगों का रिपोर्ट निगेटिव आएगा उन्हें होम क्वारंटाइन की सलाह दी जाएगी।


वैशाली जिले में कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए बाहर से आने वाले लोगों की लगातार स्क्रीनिंग की जा रही है। जो लोग भी दिल्ली और अन्य इलाकों से आए हैं उन्हें क्वारंटाइन किया जा रहा है। जेडीयू विधायक को भी एहतियातन क्वारंटाइन में रहने को कहा गया है।