ब्रेकिंग न्यूज़

रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत

Home / news / जेडीयू विधायक की जमकर बेइज्जती, नाली में जनता ने दिखाया 'आईना', बोले- इसबार...

जेडीयू विधायक की जमकर बेइज्जती, नाली में जनता ने दिखाया 'आईना', बोले- इसबार बढ़िया से स्वागत करेंगे सर

03-Sep-2020 09:47 PM

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारी कर रही हैं. सभी विधायक भी अपने-अपने इलाके में घूम रहे हैं और अपने काम का प्रचार-प्रसार रहे हैं. इसी कड़ी में जेडीयू के एक विधायक को जनता के बीच काफी फजीहत झेलनी पड़ी. दरअसल नाली नहीं बनाने को लेकर आक्रोशित जनता ने विधायक  नाली में ही 'आईना' दिखा दिया.


कुर्था विधानसभा  सीट से विजयी जेडीयू विधायक सत्यदेव कुशवाहा गुरूवार को अपने क्षेत्र में घूमकर काम का प्रचार-प्रसार कर रहे थे. इस दौरान उनकी मुलाकात एक ऐसे शख्स से हो गई, जिसने विधायक के काम को लेकर कई सवाल खड़ा किये. गांव में नाली नहीं बनने के कारण उस शख्स ने विधायक की जमकर फजीहत की और उन्हें खरी-खोटी सुनाई.


जब जेडीयू विधायक को जनता की नाराजगी का सामना करना पड़ा, उस वक़्त वहां मौजूद किसी शख्स ने इस घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. विधायक जी की बेइज्जती का यह वीडियो जंगल में लगी आग की तरह सोशल मीडिया में फ़ैल रहा है. वीडियो में नाराज व्यक्ति यह कहता हुआ दिखाई दे रहा है कि विधायक को सिर्फ चुनाव के समय ही जनता की याद आती है.


जनता की नाराजगी देखकर जेडीयू विधायक सत्यदेव कुशवाहा के पास भी कोई जवाब नहीं जुटा. विधायक ने कहा कि वह उसका काम करा देंगे. उन्होंने उस व्यक्ति को अपने पास मिलने के लिए भी बुलाया लेकिन उस शख्स ने मिलने से इंकार कर दिया और बोला कि हम नहीं आएंगे आपको हमारा काम कराना होगा.