दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
27-Jun-2020 08:54 AM
By Prashant
DARBHANGA: लगातार सुशासन का दावा करने वाली नीतीश सरकार के सुशासन की पोल उनके विधायक ही खोल रहे हैं. यही नहीं अपनी ही सरकार में वह सुरक्षित नहीं है. हायाघाट के विधायक अमरनाथ गामी अपने विधानसभा क्षेत्र में 15-20 लोगों द्वारा खुद पर लाठी और रोड़ा पत्थर से जानलेवा हमले के प्रसाय का आरोप लगाया. ऐसे में आमलोग कितने सुरक्षित होंगे जब हथियारों से लैश सुरक्षाकर्मियों के साथ चलने वाले विधायक भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं. सहज अंदाजा लगाया जा सकता है. विधायक इतने डरे हुए हैं कि उन्होंने भविष्य में खुद के साथ किसी घटना केलिए जिम्मेवार लोगों के नाम भी बता दिए हैं.
हायाघाट के विधायक अमरनाथ गामी ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार को दिन के एक बजे रसलपुर व घोषरामा के बीच सुनसान जगह पर सुधीर सिंह, एमएसयू के दीपक झा सहित 20 से 25 लोगों ने उन पर हमले का प्रयास किया. लेकिन मेरे चालक की सूझबूझ से बड़ी दुर्घटना होते होते बच गई.
एसएसपी व हायाघाट थानाध्यक्ष को दिए आवेदन में विधायक ने कहा कि भविष्य में हमारे उपर किसी प्रकार का हमला हुआ तो उसके लिए सुधीर सिंह और एमएसयू के सदस्य जिम्मेवार होंगे. सुधीर सिंह ने एमएसयू के सदस्यों को इस्तेमाल कर इस घटना को अंजाम दिया। वहीं एमएसयू के जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार झा ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए आरोपों को निराधार बताया.