अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
02-Feb-2023 12:10 PM
By First Bihar
PATNA : जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) में जारी घमासान के बीच अब उपेंद्र कुशवाहा जगदेव जंयती पर अलग कार्यक्रम करने जा रहे हैं। जबकि जेडीयू के द्वारा उन्हें ऐसा करने से रोका जा रहा है। कुशवाहा का संगठन महात्मा फूले समता परिषद की ओर से पटना के अलावा सभी जिलों में जगदेव जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया है इसी में आज उपेंद्र कुशवाहा शामिल हो रहे हैं। जबकि, उनको जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा पहले ही चेतावनी दे चुके हैं कि अगर उपेंद्र अलग कार्यक्रम करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मालूम हो कि, बीते कुछ दिनों से जेडीयू में लगातार घमासान जारी हैं। उपेंद्र कुशवाहा नीतीश और जेडीयू के ऊपर अलग - अलग आरोप लगा रहे हैं। इसके बाद अब उपेंद्र कुशवाहा गुरुवार को जगदेव जयंती पर अलग कार्यक्रम करने जा रहे हैं। जिसमें उन्हें शामिल होने के लिए जेडीयू के द्वारा रोका जा रहा है। लेकिन, हाल ही में पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुशवाहा ने साफ कर दिया था कि वे 2 फरवरी को किसी भी हालत में जगदेव जयंती पर समता परिषद के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि जेडीयू नेताओं की ओर से उन्हें यह कार्यक्रम करने से रोका जा रहा है, मगर वे रुकने वाले नहीं हैं।
जानकारी हो कि, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पार्टी के सभी नेताओं का अपना-अपना सामाजिक आधार होता है। सभी नेता किसी न किसी सामाजिक संगठन से जुड़े हुए हैं। इन्हीं संगठनों के जरिए वे अपने राजनीतिक जीवन को मजबूत करते हैं। जगदेव जयंती पर आयोजन कोई राजनीतिक नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यक्रम है। इससे पहले भी तो महाराणा प्रताप की जयंती का कार्यक्रम भी सामाजिक संगठन ने ही करवाया था, उसमें भी नीतीश कुमार समेत जेडीयू के बड़े नेता शामिल हुए थे। ऐसे में उनकी संस्था को जगदेव जयंती पर आयोजन से क्यों रोका जा रहा है। इसलिए मैं इसमें शामिल होऊंगा।
आपको बताते चलें कि,कुशवाहा के संगठन महात्मा फूले समता परिषद की ओर से पटना को छोड़ अन्य सभी जिलों में जगदेव जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसी में उपेंद्र कुशवाहा शामिल हो रहे हैं। इस आयोजन को लेकर जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने चेतावनी दी है कि अगर उपेंद्र कुशवाहा अलग कार्यक्रम आयोजित करते हैं तो जेडीयू उनके खिलाफ करवाई करेगी। लेकिन, कुशवाहा नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल अब आर-पार के मूड में हैं।