गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
27-Feb-2021 01:12 PM
PATNA : पांच राज्यों में चुनाव की घोषणा होते ही एक बार फिर से जोड़ तोड़ की सियासत तेज हो गई है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कल शाम ही गुवाहाटी पहुंच चुके हैं और अब असम में राजद के विस्तार समेत चुनावी रणनीतियों पर चर्चा करेंगे. कल तेजस्वी के गुवाहाटी एयरपोर्ट पहुंचते ही उनका जोरदार स्वागत भी हुआ था जिसके बाद राजद का बड़ा बयान सामने आया है.
राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने दावा किया है कि जिस तरह से देश भर में जनता तेजस्वी यादव के नेतृत्व को स्वीकार कर रही है, उससे यह साफ़ जाहिर होता है कि असम और बंगाल में होने वाले चुनाव में राजद को भी जनता मौका देगी. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि असम और बंगाल में जेडीयू में बड़ी टूट होने वाली है. जनता दल यूनाइटेड का पूरा कुनबा आरजेडी में शामिल हो जाएगा और जदयू का झंडा ढोने वाला भी कोई नहीं बचेगा.
आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में भले ही राजद सरकार नहीं बना सकी लेकिन असम और बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही राजद ने भी कमर कस ली है. वहां के स्थानीय दलों, वाम दलों और कांग्रेस से बातचीत कर चुनावी रणनीति बनाने तेजस्वी यादव गुवाहाटी पहुंचे हैं.