अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
26-Jan-2023 11:24 AM
By First Bihar
PATNA: जेडीयू में मचे घमासान के बीच उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश से जेडीयू में हिस्सेदारी मांगी है। कुशवाहा की मांग पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दो टूक में जवाब दे दिया है। सीएम ने कहा है कि उपेंद्र कुशवाहा को कोई हिस्सेदारी नहीं मिलेगी। कुशवाहा जेडीयू में रहें तो अच्छा है और अगर उन्हें कहीं जाना है तो यह उनकी इच्छा है। सीएम के इस बयान से साफ हो गया है कि कुशवाहा के रहने या नहीं रहने से जेडीयू की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। मुख्यमंत्री ने फैसला उपेंद्र कुशवाहा पर छोड़ दिया है और कहा है कि कुशवाहा निर्णय लेने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुशवाहा को दो टूक जवाब देते हुए कहा कि पहले चले गए थे और फिर लौटकर पार्टी में आए, सब लोगों ने उनका इज्जत किया। सामने आकर कुशवाहा को बात करना चाहिए, ट्वीटर के माध्यम से कोई बात हो सकता है भला। पार्टी के अंदर अगर किसी तरह की बात है तो उसका हल बातचीत से निकालना चाहिए। ट्वीट करके किसी को कुछ बोलते सुना है कभी। कुशवाहा के मन में क्या है वो जाने लेकिन हमारे साथ आए तो हमने स्वागत किया। कुशवाहा जेडीयू में रहें तो बहुत अच्छा, नहीं रहें कहीं और जाएं तो यह उनकी इच्छा है। इन सब विषयों पर बैठकर चर्चा होनी चाहिए। पार्टी के अंदर अगर कुछ होता है तो लोग मिल बैठकर चर्चा करते हैं।
दरअसल, कुशवाहा के बयानों को लेकर जेडीयू के अंदर उनके खिलाफ गहरी नाराजगी देखी जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तो इतने नाराज हैं कि उपेंद्र कुशवाहा का नाम तक नहीं सुनना चाहते हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ तौर पर कह दिया था कि कुशवाहा जितना जल्दी जाना चाहें.. जेडीयू छोड़कर चलें जाएं। सीएम के इस बयान के बाद नीतीश के गले की फांस बने उपेंद्र कुशवाहा आर या पार की लड़ाई के मूड में आ गए और ट्वीट कर कह दिया कि बिना हिस्सा लिए वे कही जाने वाले नहीं है। पूरी संपत्ति को अकेले हड़पने नहीं देंगे। अब नीतीश ने एक बार फिर साफ लहजे में कुशवाहा को कह दिया है कि उन्हें कोई हिस्सेदारी नहीं मिलने वाली है, जेडीयू में रहना है तो रहे नहीं तो वे फैसला लेने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र हैं।