Bihar Land Survey : ''कार्रवाई शब्द बेहद आसान लगता है ...', विधानसभा में बोले विजय कुमार सिन्हा- हम एक्शन नहीं लेते इनाम देते हैं ... Bihar Budget Session: विधानसभा में बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा, फुटपाथी दुकानदारों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन का मामला उठाया Bihar Budget Session: विधानसभा में बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा, फुटपाथी दुकानदारों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन का मामला उठाया REVENUE DEPARMENT UPDATE: बिहार में जमीन खरीद-बिक्री के बदले नियम: इतने से अधिक की रजिस्ट्री पर यह दास्तावेज अनिवार्य, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar politics ...इसीलिए न कहते हैं, दवा समय से खा लिया कीजिए, विधानसभा में CM नीतीश और भाई वीरेंद्र में भिड़ंत Bihar Assembly : BJP विधायक को जवाब देने में मंत्री के छूटे पसीने, बिहार विधानसभा में पैक्स अध्यक्षों के मुद्दे पर सरकार घिरी Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा के बाहर विपक्ष का हंगामा, सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा के बाहर विपक्ष का हंगामा, सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी Bihar Bhumi: लाखों एकड़ असर्वेक्षित भूमि को लेकर सरकार का बड़ा फैसला..विधानसभा में राजस्व मंत्री ने दिया यह जवाब.. REVENUE DEPARTMENT UPDATE: बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी राहत! अब इस डेट तक मिलेगा ऑफलाइन दखल-कब्जा प्रमाण पत्र, जानिए क्या है नया अपडेट
26-Dec-2020 08:37 AM
PATNA : विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने पार्टी को हार के कारणों की समीक्षा व्यापक पैमाने पर करने का निर्देश दिया था. इसके लिए पार्टी के सभी पदाधिकारियों को कहा गया था कि वह जमीन पर जाकर हार के कारण को समझें. जेडीयू के विधानसभा प्रभारी लगातार अलग-अलग जगहों पर जाकर हार के कारणों की समीक्षा कर रहे हैं लेकिन इस समीक्षा के दौरान चौंकाने वाली सच्चाई सामने आ रही है.
बागियों का दिया साथ
जनता दल यूनाइटेड से जुड़े अंदरूनी सूत्रों की मानें तो विधानसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के लिए केवल चिराग पासवान ही जिम्मेदार नहीं रहे. एलजेपी ने भले ही जनता दल यूनाइटेड को नुकसान पहुंचाया हो लेकिन कई विधानसभा सीटों से जो खबरें आ रही हैं उसके मुताबिक भितरघात जनता दल यूनाइटेड के लिए भी एक बड़ी समस्या रही है. जेडीयू के कई बड़े नेताओं ने महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों को समर्थन देने की बजाय बागियों का साथ दिया आंतरिक विरोध और भितरघात जेडी उम्मीदवारों की हार का बड़ा कारण बना.
मुजफ्फरपुर जिला इकाई ने जब जिले में पार्टी की हार की समीक्षा की तो यह बात खुलकर सामने आ गई. चुनाव से ठीक पहले आरजेडी छोड़कर जनता दल यूनाइटेड में शामिल होने वाले पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव ने समीक्षा बैठक के दौरान खुलकर कहा है कि भितरघात उनकी हार की वजह बना. महेश्वर प्रसाद यादव लगातार यह कहते रहे हैं कि एमएलसी दिनेश सिंह ने उनकी हार का प्लेटफार्म तैयार किया. दिनेश सिंह की बेटी कोमल सिंह ने एलजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा. जिसकी वजह से उनकी हार हुई. हालांकि पार्टी ने दिनेश सिंह के ऊपर कारवाई तो कर दी. लेकिन एक्शन होते होते वह काफी नुकसान पहुंचा चुके थे. ऐसी ही परिस्थितियां कई विधानसभा सीटों पर रही है. अब समीक्षा के बाद एक विस्तृत रिपोर्ट मुख्यमंत्री के पास दी जानी है. जेडीयू सूत्रों की मानें तो इस रिपोर्ट के आधार पर पार्टी में बड़े बदलाव किए जा सकते हैं.