अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
16-Feb-2023 10:25 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में राजनीति में भले ही उपेंद्र कुशवाहा और नीतीश कुमार के बीच सियासी घमासान मचा हुआ हो। उपेंद्र कुशवाहा लगातार यह कहने से पीछे नहीं हट रहे हैं जेडीयू कमजोर हो रही है तो वहीं नीतीश कुमार और अन्य नेता कुशवाहा की बातों को झूठ बता रहे हैं। इतना ही नहीं पार्टी छोड़कर बाहर जाने का भी बातों - बातों में इशारा कर रहे हैं। इस बीच सबसे बड़ी बात यह है कि इनलोगों में भले ही आपसी लड़ाई चल रही हो लेकिन, अब इनको बिहार विधान परिषद् के तरफ से बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा को बिहार विधान परिषद् के विशेष आमंत्रित सदस्यों में जगह दी गई है। इनके अलावा उपसभापति रामचंद्र पूर्वे, सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह, सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक डॉ. सुनील कुमार सिंह, सत्तारूढ़ दल के सचेतक नीरज कुमार, विरोधी दल के मुख्य सचेतक डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, अवधेश नारायण सिंह, नवल किशोर यादव, प्रो. राम वचन राय, संजीव श्याम सिंह, प्रेमचंद्र मिश्रा और वीरेंद्र नारायण यादव को भी विशेष आमंत्रित सदस्यों में जगह दी गई है।
मालुम हो कि,बिहार विधानसभा बजट सत्र आगामी 27 फरवरी से शुरू होने वाला है। इस बार बिहार विधानमंडल के विधान परिषद् के 203वें सत्र के बेहतर ढंग से संचालन के लिए कार्य मंत्रणा समिति का पुनर्गठन कर दिया गया है। इस कार्यसमित का अध्यक्ष खुद विधान परिषद् के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ही होंगे। इसके साथ ही इस समिति में सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी और नेता विरोधी दल सम्राट चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को जगह दी गई है।
इसको लेकर विधान परिषद सचिवालय की ओर से कार्य मंत्रणा समिति के पुनर्गठन की अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। इस बार परिषद् में बजट सत्र का संचालन 27 फरवरी से शुरू होगा और 5 अप्रैल तक चलेगा। इस सत्र शुरू होने से पहले सभी दलों के साथ विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर बैठक भी करेंगे और सत्र के सुचारु संचालन के लिए रणनीति तैयार करेंगे। ऐसे 203वें सत्र के लिए तैयारी शुरू हो गई है।
आपको बताते चलें कि, इस बार बिहार विधानमंडल में 28 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश होगा। वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी भोजनावकाश में बजट पेश करेंगे। बाद में दोनों सदनों में बजट पर चर्चा होगी और सरकार उसे सदन से पास कराएगी। इसके बाद 28 फरवरी को प्रश्नकाल, शून्यकाल और ध्यानाकर्षण भी शुरू होगा, जिसमें सरकार की ओर से सदस्यों के सवालों के जवाब दिए जाएंगे। एक महीने तक चलने वाले बजट सत्र में विभागों के बजट पर भी चर्चा होगी. 5 अप्रैल तक बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चलेगा।