अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
27-Jan-2023 02:44 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार में 2 फरवरी को जगदेव बाबू की जयंती मनाई जानी है। इसको लेकर राजधानी पटना में भी समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को शामिल होना है। लेकिन अब जो इसको लेकर सबसे बड़ी जानकारी निकलकर सामने आ रही है उसके अनुसार कुशवाहा को इस समारोह में शामिल होने के लिए पार्टी की तरफ से मना किया गया है। जिसके बाद अब इसको लेकर कुशवाहा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने इशारों ही इशारों में कहा है कि हिम्मत है तो मुझे इस समारोह में शामिल होने से रोक कर दिखाइए।
दरअसल, पूरे बिहार में जगदेव बाबू की जयंती मनाई जा रही है। इसको लेकर राजद के तरफ से भी आलोक मेहता लगातार जगह-जगह जाकर क्या कर रहे हैं और लोगों को बुला रहे हैं। इसी कड़ी में राजधानी पटना में भी एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि उपेंद्र कुशवाहा को आमंत्रित किया गया। लेकिन, जेडीयू के तरफ से कुशवाहा को इस समारोह में शामिल होने से मना किया गया है। जिसके बाद अब इसको लेकर कुशवाहा ने कहा है कि, महात्मा फुले समता परिषद नाम की एक सामाजिक संस्था है जिससे हम जुड़े हुए हैं और किसी के तरफ से मुझे बुलावा आया है। मुझे अपने शामिल होना है और मैं बिल्कुल इस समारोह में शामिल होऊंगा।
कुशवाहा ने कहा कि, पूरा बिहार 2 फरवरी को जगदेव बाबू की जयंती मना रहा है और अब इस कार्यक्रम के लिए यदि यह कहा जा रहा है कि, आप इस कार्यक्रम को मत कीजिए, जगदेव बाबू की जयंती को मत मनाइए क्योंकि आप जो कर रहे हैं वह एक सामाजिक संगठन से जुड़ा हुआ है।
कुशवाहा ने कहा कि, मैं उनसे क्या कहना चाहता हूं कि सामाजिक संगठन से गैर राजनीतिक से महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई आदि में कौन सा भक्ति नहीं है जो हमारी संगठन से जुड़ा हुआ नहीं है , ऐसे में मेरे कार्यक्रम पर ऐसा बोलना उचित नहीं है। यह कहां का न्याय है, यह ठीक नहीं है। मैं बिल्कुल स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मैं इस कार्यक्रम में शामिल हो रहा हूं ठीक है रोक कर दिखाना है मुझे रोक कर दिखा लें। मैं अपने विचारों से स्वतंत्र हैं और पार्टी को इस पर रोक लगाने का कोई हक नहीं है।