होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस
08-May-2023 04:01 PM
By First Bihar
PATNA: जेडीयू की पूर्व प्रवक्ता सुहेली मेहता ने बड़ा फैसला लिया है। सुहेली मेहता ने जेडीयू का साथ छोड़ते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। यह नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड को बड़ा झटका है। सुहेली मेहता ने जेडीयू में महिलाओं को इज्जत नहीं मिलने का आरोप लगाया। कहा कि वो अपने आत्म सम्मान से समझौता कभी नहीं कर सकती। पार्टी की नीतियों से परेशान होकर उन्होंने ऐसा किया है। बहुत सोच विचारकर जेडीयू को छोड़ने का उन्होंने फैसला लिया है।
नीतीश सरकार की नई शिक्षक नियमावली पर हमला बोलते हुए सुहेली मेहता ने कहा कि बिहार के शिक्षकों के साथ धोखा हो रहा है। वही नीतीश कुमार की शराबबंदी कानून पर भी वो लगातार सवाल उठा रही थी। जेडीयू के बाद अब वह किस पार्टी का दामन थामेंगी हालांकि इस बात का खुलासा उन्होंने अभी नहीं किया है। लेकिन इतना जरूर कहा कि थोड़ा इंतजार कीजिए पता चल जाएगा।
बता दें कि पिछले दिनों जेडीयू ने उन्हें प्रवक्ता पद से हटा दिया था जिसके बाद से सुहेली मेहता नाराज चल रही थी। और आज सुहेली मेहता ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। पार्टी से इस्तीफा देने के बाद सुहेली मेहता ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पार्टी में शर्तों के साथ काम करने को बोला जा रहा था। मैं शर्तों के साथ काम करने वाली महिला नहीं हूं।
सुहेली मेहता ने कहा कि जेडीयू में महिलाओं की अब कोई इज्जत नहीं है। महिला सशक्तिकरण महज दिखावा साबित हो रहा है। वही बिहार में शराबबंदी कानून भी फेल है। शिक्षक नियुक्ति के नाम पर बिहार के शिक्षकों के साथ धोका हो रहा है। आने वाले समय में जेडीयू का दामन और भी कई लोग छोड़ेंगे बस देखते जाइए। सुहेली मेहता ने कहा कि वो आत्मसम्मान के साथ समझौता नहीं कर सकती है। जेडीयू एक गैंग की पार्टी बनकर रह गयी है।