ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / JDU की वर्चुअल रैली पर बरसे अभिषेक झा, बोले- रैली में नहीं हुई...

JDU की वर्चुअल रैली पर बरसे अभिषेक झा, बोले- रैली में नहीं हुई असली मुद्दों पर चर्चा

07-Sep-2020 02:01 PM

PATNA : रालोसपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि जेडीयू की तरफ से आयोजित इस वर्चुअल रैली को बिहार की जनता ने नकार दिया है. मार्च के महीने में जेडीयू की तरफ से पटना के गांधी मैदान में रैली का आयोजन हुआ था और उस एक्चुअल रैली में मुट्ठी भर लोग ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को सुन रहे थे. 


इस वर्चुअल रैली में अगर जेडीयू और मुख्यमंत्री के विभिन्न प्लेटफार्म जैसे फेसबुक, टि्वटर, वेबसाइट सबको जोड़ दिया जाए तो भी 10,000 से कम ही लोग जुड़ पाए. अपनी टेक्नोलॉजी का इतना बड़ा दावा जदयू ने किया था लेकिन बीच में ही नीतीश कुमार के लाइव संबोधन का कनेक्शन हर जगह से टूट गया.


मुख्यमंत्री के संबोधन में कहीं भी बिहार के असली मुद्दों की चर्चा नहीं थी कि आखिर क्यों बिहार में इतने वर्षों से शिक्षा व्यवस्था बदहाल है, अपराध इतने चरम पर क्यों है और अपराधियों का मनोबल इतना क्यों बढ़ चुका है, स्वास्थ्य व्यवस्था इतनी लचर क्यों है जिसकी वजह से इतने लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है, रोजगार सृजन की व्यवस्था इतनी कम है और यहां के युवा और अन्य लोग बाहर पलायन को मजबूर क्यों है. आने वाले चुनाव में जनता इन्हीं मुद्दों पर वोट देगी और इस बार इन लोगों को जनता का आशीर्वाद नहीं मिल पाएगा.