ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / JDU की बैठक में नीतीश ने खायी आखिरी कसम: अब पूरी जिंदगी बीजेपी...

JDU की बैठक में नीतीश ने खायी आखिरी कसम: अब पूरी जिंदगी बीजेपी के साथ रहेंगे, दाएं-बाएं जाने का अब कोई सवाल नहीं

29-Jun-2024 02:55 PM

By First Bihar

PATNA: राजकपूर की तीसरी कसम की तर्ज पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज आखिरी कसम खायी. जेडीयू नेताओं की बैठक में कहा-अब पूरी जिंदगी बीजेपी के साथ रहेंगे. दाएं-बाएं जाने का अब कोई सवाल ही नहीं है. मीडिया को जो लिखना है लिखता रहे. विपक्षी दलों को जो बोलना है बोलते रहें. 


जेडीयू कार्यसमिति की बैठक में नीतीश का ऐलान

दरअसल, नीतीश कुमार ने शनिवार को दिल्ली में जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलायी थी. बैठक में पिछले लोकसभा चुनाव की समीक्षा के साथ साथ 2025 के विधानसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा होनी थी. इसी बैठक में अपने सहयोगियों से नीतीश बोले-“इधर-उधर की  बात पर ध्यान मत दीजियेगा. अब हम कहीं और जाने वाले नहीं हैं. पिछली बातों को भूल जाइये. अब हम जब बीजेपी के साथ आ गये हैं तो और कहीं जाने वाले नहीं हैं. अब पूरी जिंदगी बीजेपी के साथ ही रहेंगे. दाएं-बाएं का कोई सवाल ही नहीं है.”


बैठक के बाद जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी ने नीतीश कुमार के इस एलान की पुष्टि की. केसी त्यागी ने कहा कि नीतीश कुमार ने स्पष्ट कर दिया है कि वे अब किसी दूसरे गठबंधन में जाने वाले नहीं है. जेडीयू और बीजेपी का गठबंधन पूरी मजबूती से काम कर रहा है. दोनों पार्टियों में काफी अच्छा समन्वय है. इसलिए जो कोई भी दूसरी बात कर रहा है वह अफवाह फैला रहा है.


सुप्रीम कोर्ट जायेंगे नीतीश

केसी त्यागी ने कहा कि बैठक में बिहार में आरक्षण को लेकर भी चर्चा हुई. बिहार सरकार ने आरक्षण के दायरे को 50 परसेंट से बढाकर 65 परसेंट किया था. लेकिन पटना हाईकोर्ट ने सरकार के इस फैसले को रद्द कर दिया है. नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी के नेताओं से कहा कि हाईकोर्ट के इस फैसले के खिलाफ राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट जायेगी. जल्द ही सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर होईकोर्ट के फैसले पर रोक की मांग की जायेगी.


विशेष राज्य के दर्जे की मांग 

केसी त्यागी ने कहा कि बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव पारित कर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की गयी. जेडीयू शुरू से ही ये मांग कर रही है और अब भी ये मांग कायम है. आज भी इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया गया. बिहार के विशेष पैकेज की भी मांग की गयी. केसी त्यागी ने कहा कि इन दोनों मांगों के लिए हम लड़ते रहेंगे.


संजय झा को जिम्मेवारी

केसी त्यागी ने कहा कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की मुख्यमंत्री पद पर व्यस्तता को देखते हुए बैठक में फैसला लिया गया कि राज्यसभा सांसद संजय झा को जेडीयू का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया जाये. ये फैसला नीतीश कुमार ने खुद लिया है.