राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
03-Oct-2021 02:51 PM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जेडीयू की बैठक में जबरदस्त बवाल देखने को मिला है. जेडीयू की बैठक में जदयू के ही कार्यकर्ताओं ने नीतीश मुर्दाबाद का नारा लगाया है. इस दौरान दो गुटों में जबरदस्त मारपीट और गाली-गलौज भी हुआ है. बैठक को रद्द कर दिया गया है.
मामला बिहार के औरंगाबाद जिले का है. यहां जिला जदयू का अंतर्कलह एक बार फिर से सतह पर देखने को मिला है. सर्किट हाउस में जेडीयू नेताओं की बैठक हो रही थी. भंग हो चुकी जिला कार्यकारिणी को पुनर्गठित करने के लिये पार्टी के चुनिंदा कार्यकर्ताओं से एक फॉर्मेट पर उनका मंतव्य लिया जा रहा था. तभी बीच बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष तथा वर्तमान जिलाध्यक्ष के समर्थकों के बीच जमकर गालीगलौच और हाथापाई हो गई.
कुछ इस हद तक कि जिला प्रशासन को इसमें दखल देना पड़ा और बलपूर्वक सबों को सर्किट हाउस से बाहर निकालना पड़ा. इस बावत जदयू जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह ने बताया कि जिला प्रभारी डॉ एल बी सिंह की अगुआई में यह बैठक चल रही थी, जिसमें एक पक्ष से लगभग ढाई सौ की संख्या में वैसे लोग बिन बुलाये पहुँच गए थे. जिनका जदयू से आजतक कोई सरोकार ही नहीं रहा है.
ऐसे में बैठक में शामिल अन्य लोग आक्रोशित हो गए और आपस में उलझ गए. इसकी सूचना जैसे ही प्रशासन को लगी पुलिस बल के साथ एसडीपीओ मौके पर पहुंचे और फिर समझाबुझा कर सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को सर्किट हाउस से बाहर निकाल दिया गया.