अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
26-Dec-2020 01:43 PM
DELHI : अरुणाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से जेडीयू के 6 विधायकों को अपने दल में शामिल कराए जाने के बाद अब बीजेपी और जेडीयू के बीच रिश्ते बिगड़ सकते हैं, हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले पर शुक्रवार को ज्यादा कुछ बोलने से परहेज किया. लेकिन अब जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी ने बीजेपी की दोस्ती पर सवाल खड़े कर दिए हैं. त्यागी ने कहा है कि बीजेपी ने जिस तरह अरुणाचल में काम किया है वह दोस्ती की नीयत पर सवाल खड़ा करता है.
दोस्ती में ऐसा नहीं होता
फर्स्ट बिहार से बातचीत में केसी त्यागी ने कहा है कि अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी सत्ताधारी दल है और जनता दल यूनाइटेड वहां मुख्य विपक्षी दल की भूमिका में ऐसे में बीजेपी के लिए इससे कंफर्ट स्थिति नहीं हो सकती. बावजूद इसके बीजेपी ने किन परिस्थितियों में जेडीयू के विधायकों को अपने दल में शामिल कराया. यह सवाल खड़ा करता है त्यागी ने कहा है कि दोस्ती में ऐसी बातें नहीं होती खासतौर पर ऐसे दौर में जब एनडीए के अंदर जनता दल यूनाइटेड बीजेपी की सबसे मजबूत और भरोसेमंद सहयोगी पार्टी है.
बैठक में उठेगा मुद्दा
त्यागी ने कहा है कि यह मामला आज शाम जेडीयू के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में उठेगा. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की राय इस मसले पर क्या होती है उसके बाद ही कोई स्टैंड लिया जाएगा, लेकिन यह हकीकत है कि बीजेपी ने जनता दल यूनाइटेड को कमजोर कर दोस्ती का सही धर्म नहीं निभाया है. त्यागी ने बीजेपी के इस व्यवहार को मित्र मानने से इनकार करते हुए कहा है कि गठबंधन में ऐसी बातें नहीं होनी चाहिए.