BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग
20-Feb-2021 06:45 PM
By Shushil
BHAGALPUR:- जिले के जोगसर थाना क्षेत्र के कोयला घाट के पास उस वक्त अफरातफरी मच गई जब जेडीयू विधायक बीमा भारती की खड़ी स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। धू-धू कर जल रही कार को देख स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी। जिसके बाद दमकल की दो गाड़ियां घटनास्थल पर जब तक पहुंची तब तक स्कॉर्पियो पूरी तरह से जलकर खाक हो चुका था।
घटना की जानकारी देते हुए बीमा भारती के बेटे राजा ने बताया कि एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए वह भागलपुर आया हुआ था। इसी दौरान स्कॉर्पियो को किनारे लगाकर शादी में शामिल होने के लिए तैयार होने गया। लेकिन कुछ देर बार उन्हें कार में आग लगने की जानकारी मिली। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है घटना के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है।