ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बेतिया से लापता हुईं पांच नाबालिग लड़कियां यहां से हुईं बरामद, आखिर एकसाथ कहां चली गईं थीं? Bihar Crime News: बेतिया से लापता हुईं पांच नाबालिग लड़कियां यहां से हुईं बरामद, आखिर एकसाथ कहां चली गईं थीं? Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में SIR प्रक्रिया पर अहम सुनवाई, 32 साल बाद वकील के रूप में दिखेंगी सीएम ममता बनर्जी Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में SIR प्रक्रिया पर अहम सुनवाई, 32 साल बाद वकील के रूप में दिखेंगी सीएम ममता बनर्जी बिहार में बड़ा रेल हादसा टला: चलते-चलते अचानक दो भागों में बंट गई मालगाड़ी, बेपटरी होने से बची Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Top Five Tourist Place: 50 की उम्र से पहले घूमने लायक हैं यह 5 अद्भुत जगहें, जाकर घूम आइए.. बदल जाएगा नजरिया Top Five Tourist Place: 50 की उम्र से पहले घूमने लायक हैं यह 5 अद्भुत जगहें, जाकर घूम आइए.. बदल जाएगा नजरिया Bihar News: अब बिहार में बनेंगे AK47 से लेकर कई तरह के अत्याधुनिक हथियार, डिफेंस कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर पार्क का एलान

बिहार : जयमाल के दौरान दूल्हे के भाई का मर्डर, अपराधी ने सीने में मारी दो गोलियां

बिहार : जयमाल के दौरान दूल्हे के भाई का मर्डर, अपराधी ने सीने में मारी दो गोलियां

03-May-2021 08:19 AM

By Chandan Kumar

ARA :  भोजपुर जिले में हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. एक बार फिर शादी समारोह में हथियारबंद बदमाश ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी जिसके बाद देखते ही देखते ख़ुशी का माहौल मातम में बदल गया. बताया जा रहा है कि मृतक दूल्हे का ममेरा भाई था. मृतक को बाएं साइड सीने में दो गोली मारी गई थी जो अंदर ही फंसी हुई रह गई. इस घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई.


घटना आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के बाजार समिति स्थित बीएसएनएल ऑफिस के पास की बताई जा रही है जहां शादी समारोह में जयमाल के दौरान हथियारबंद बदमाश ने एक 45 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद हथियारबंद बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है. जानकारी के अनुसार मृतक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के चौराई गांव निवासी इंद्रजीत सिंह का 45 वर्षीय पुत्र उमेश कुमार सिंह था.


घटना के बारे में बताया जाता है कि मृतक अपने मामा अभय कुमार सिंह के बेटे और अपने ममेरे भाई दीपू कुमार की बारात में नवादा थाना क्षेत्र के बाजार समिति स्थित बीएसएनएल ऑफिस के पास गया था, जहां यह घटना घट गई. मृतक के मामा अभय कुमार सिंह ने बताया कि जब शादी समारोह में वरमाला का कार्यक्रम हो रहा था इसी बीच नशे में धुत होकर एक युवक महिलाओं की भीड़ में जा रहा था, जब वहां मौजूद लड़कों ने उसे मना किया तो उससे कहासुनी हुई लेकिन तब बात खत्म हो गई थी.
 
 

कुछ देर बाद वह बदमाश हथियार लेकर आया और उनके भांजे उमेश कुमार सिंह को सीने में दो गोली मार दी जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. मृतक की पत्नी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.