ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR: होली के दिन से लापता युवक का गड्ढे में मिला शव, परिजनों ने हत्या की जतायी आशंका बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद Bihar News: भीषण अग्निकांड में आधा दर्जन से अधिक घर जलकर खाक, लाखों की संपत्ति को पहुंचा नुकसान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान एक्शन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार: अपने गृह क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा, निर्माणाधीन स्कूल भवन और ROB को देख दिये ये निर्देश बिहार में नशे की खेती: अफीम के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, नष्ट की गई लाखों की फसल बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: रिश्वतखोरी के मामले में दारोगा सेवा से बर्खास्त, DIG के एक्शन से हड़कंप Bihar CM : CM नीतीश ने RCD के बड़े अधिकारी को हड़काया, अधिकारी ने हाथ जोड़कर मांगी 1 महीने की मोहलत

वायुसेना के जांबाजों ने दो मजदूरों की बचायी जान, तवी नदी में अचानक बाढ़ आने से डैम की दीवार पर फंसे थे दोनों

19-Aug-2019 02:00 PM

By 9

DESK: वायुसेना ने जम्मू के तावी नदी में दो मजदूरों को सकुशल बाहर निकाल लिया. यह मजदूर नदी के डैम निर्माण कार्य में लगे थे. बताया जा रहा है कि अचानक तावी नदी में बाढ़ आने के चलते ये दोनों मजदूर बाहर नहीं निकल सके और बीच नदी में ही फंस गए. दोनों मजदूरों ने डैम की दीवार पर बैठकर किसी तरह अपनी जान बचायी. दोनों मजदूरों को बचाया तस्वीरें फख्र का अहसास कराती हैं और एक भारतीय का गर्व से सिर ऊंचा करती हैं. यह शौर्य है वायुसेना का, यह साहस है वायुसेना के जांबाजों का, जो अपनी जान की बाजी लगाकर देश की आम लोगों की सुरक्षा करता है. तस्वीरें हैरान करती हैं और अपने वीर सैनिकों का सलाम करती हैं. दरअसल जम्मू के तावी नदी में डैम निर्माण का कार्य चल रहा है. इस निर्माण कार्य में सैंकड़ों मजदूर लगे हैं. सोमवार को भी निर्माण कार्य चल रहा था कि अचानक इस पहाड़ी नदी तावी में बाढ़ आ गई. अचानक इस बाढ़ के चलते दो मजूदर बीच नदी में ही फंस गए. वायुसेना ने संभाला मोर्च दोनों मजदूरों की जान पर आफत देख वायुसेना की टीम ने इन्हें बचाने के लिए मोर्चा संभाला. टीम ने हेलीकॉप्टर की मदद से पहले बीच नदी में डैम की दीवार पर शरण लिए दोनों लोगों के पास अपने एक जांबाज अधिकारी को उतारा. अधिकारी ने डैम की दीवार पर उतरकर पहले दोनों लोगों को रेस्क्यू बेल्ट पहनाया और फिर हेलीकॉप्टर को पास बुलाया. अधिकारी के बुलाने के बाद हेलीकॉप्टर ने डैम की दीवार के उपर से रस्सी नीचे फेंकी जिसके सहारे दोनों लोगों को वायुसेना के जवानों ने सुरक्षित बाहर निकाला. बाद में सेना का जवान भी दोनों लोगों का रेस्क्यू करने के बाद सकुशल हेलीकॉप्टर की मदद से बाहर निकल आया.