होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस
08-May-2023 02:11 PM
By RANJAN
SASARAM: रामनवमी जुलूस की हिंसा के करीब एक महीने बाद 30अप्रैल को सासाराम से BJP के पूर्व MLA जवाहर प्रसाद को गिरफ्तार किया गया था। जवाहर प्रसाद की गिरफ्तारी के बाद बिहार में राजनीति तेज हो गई। इस दौरान पूर्व विधायक ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी लगाई लेकिन आज सासाराम कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया। जमानत खारिज होने से जवाहर प्रसाद की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है।
वहीं इस मामले में रोहतास पुलिस ने धारा- 302 संकलित करने के लिए कोर्ट से अपील की जिसके बाद धारा 302 को भी इसी मामले में समाहित कर लिया गया। ऐसे में अब पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है। जमानत रद्द होने के बाद अब उन्हें उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाना होगा। बता दें कि इसी मामले में पहले के कई अभियुक्तों को जमानत दी गई थी लेकिन अब जबकि धारा 302 समाहित कर दिया गया है, तो जिन-जिन लोगों को इस मामले में जमानत दी जा चुकी है उन आरोपियों के जमानत को रद्द करने के लिए भी अभियोजन पक्ष की तरफ से कोर्ट में आवेदन दिया गया है।
बता दें कि पांच बार एमएलए रह चुके जवाहर प्रसाद को सासाराम में रामनवमी के दौरान हिंसक झड़प मामले में 30 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। बीजेपी विधायक जवाहर प्रसाद की गिरफ्तारी के खिलाफ बीजेपी ने धरना दिया था। तो वही दूसरी ओर जेडीयू ने पोल खोल कार्यक्रम कर बीजेपी पर जमकर हमला बोला था। जवाहर प्रसाद फिलहाल पुलिस रिमांड पर हैं उनसे पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद जवाहर प्रसाद ने कहा था कि वे दंगाई नहीं हैं उन पर गलत आरोप लगाया जा रहा है। जवाहर प्रसाद ने कहा कि वे माई तारा चंडी के भक्त है।