उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप Bihar Ips Officer: बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों की CBI में हुई नियुक्ति...बनाए गए SP, सरकार ने किया विरमित बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
30-Jul-2021 01:52 PM
PATNA : जातीय जनगणना के मसले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखेंगे. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज विपक्ष के अन्य नेताओं के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के बाद एसपी ने मुख्यमंत्री से हुई बातचीत के बारे में जानकारी मीडिया को दी.
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार में विपक्ष के पूरे स्टैंड को अच्छे से सुना. तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार आज दिल्ली जा रहे हैं. दिल्ली से लौटने के बाद वह 2 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखेंगे. तेजस्वी के मुताबिक नीतीश कुमार ने उन्हें भरोसा दिया है कि जातीय जनगणना के मसले पर वह भी साथ खड़े हैं.
इतना ही नहीं तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार को हमने राज्य सरकार द्वारा अपने खर्च पर जातीय जनगणना कराने का सुझाव भी दिया. नीतीश कुमार को इस बात की जानकारी नहीं थी कि कर्नाटक सरकार ने ऐसा फैसला किया है.
मुलाकात के दौरान जब मैंने इस बात की जानकारी दी तो उन्होंने सारे मामले के डॉक्यूमेंट मंगा कर देखने की बात कही. नीतीश कुमार ने कहा कि वह इस बात को लेकर कानूनी पक्ष और बारीकियों को समझना चाहते हैं. तेजस्वी ने कहा कि एक बार नीतीश कुमार इस बात को समझ लेंगे तो आगे का फैसला लेंगे.