ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी

Home / news / जातीय गणना पर रोक को लेकर सियासत तेज, सुशील मोदी ने लालू प्रसाद...

जातीय गणना पर रोक को लेकर सियासत तेज, सुशील मोदी ने लालू प्रसाद से पूछे ये सवाल

05-May-2023 09:27 PM

By First Bihar

PATNA: जातीय गणना पर हाई कोर्ट द्वारा रोक लगाने के बाद बिहार में इसको लेकर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। बीजेपी इस मुद्दे को लेकर नीतीश सरकार पर हमलावर बनी हुई है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद द्वारा यह कहने पर कि बिहार में जातीय गणना होकर रहेगी, इसपर बीजेपी ने लालू पर जोरदार निशाना साधा है। बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने लालू से तीखे सवाल पूछे हैं।


जातीय गणना के मुद्दे पर लालू यादव को घेरते हुए सुशील मोदी ने पूछा है कि जब लालू 15 साल तक बिहार की सत्ता में थे तो उन्होंने जातीय गणना क्यों नहीं कराई थी। सुशील मोदी ने कहा है कि जातीय जनगणना भाजपा युक्त एनडीए सरकार का निर्णय है।· जातीय गणना और निकाय चुनाव में अतिपिछड़ों को आरक्षण पर नीतीश-लालू की नीयत साफ नहीं है। सरकार ने अतिपिछड़ा आयोग की रिपोर्ट अब तक सार्वजनिक नहीं किया, जिससे उसका चेहरा बेनकाब हो गया है।


सुशील मोदी ने कहा है कि उस समय हाई कोर्ट के दबाव में सरकार ने आनन-फानन में जो अतिपिछड़ा आयोग बनाया, उसकी रिपोर्ट भी सार्वजनिक नहीं की गई। उन्होंने कहा है कि जातीय जनगणना और अतिपिछड़ों को आरक्षण के मुद्दे पर राजद-जदयू सरकार की कुटिल चाल जनता खूब समझ रही है। बता दें कि लालू प्रसाद ने हाई कोर्ट से जातीय गणना पर रोक लगने के बाद ट्वीट कर कहा था कि जातिगत जनगणना बहुसंख्यक जनता की मांग है, और यह हो कर रहेगा।