ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / जातिगत जनगणना को लेकर सर्वदलीय बैठक आज, बड़े फैसले ले सकती है सरकार

जातिगत जनगणना को लेकर सर्वदलीय बैठक आज, बड़े फैसले ले सकती है सरकार

01-Jun-2022 07:40 AM

PATNA: बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर तैयारियां ज़ोरों पर है तो वहीं वही दूसरी ओर राज्य में जातिगत जनगणना की मांग भी तेज़ होते जा रही है। आज यानी बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जातिगत जनगणना को लेकर बैठक बुलाई है, जिसमें सत्ता दल, विपक्ष समेत अन्य पार्टियां शामिल होगी। इस बैठक में सबकी सहमति से कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। 



आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी यानी बीजेपी के उम्मीदवारों ने मंगलवार को अपना नॉमिनेशन कराया। इसके पहले सोमवार को जनता दल यूनाइटेड (JDU) से खीरू महतो ने नामांकन किया था। मंगलवार को ही सर्वदलीय बैठक के पहले आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पटना स्थित राबड़ी आवास में एक मीटिंग बुलाई, जिसमें बताया गया कि आरजेडी के नीतिगत फैसले अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लेंगे। विधायक दल की बैठक में वे अधिकृत किए गए। साथ ही इस मीटिंग में यह भी कहा गया कि आरजेडी को एक करोड़ लोगों से जोड़ा जाएगा।



अब आज यानी 1 जून को मुख्यमंत्री की ओर से सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है, जिसमें बिहार में जातिगत जनगणना कराये जाने पर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। गौरतलब है कि जातिगत जनगणना को लेकर बिहार के तमाम पार्टियों के नेताओं ने दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की थी। हालांकि नरेंद्र मोदी ने इस मांग को पूरा नहीं किया। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आश्वासन दिलाया था कि राज्य सरकार अपने खर्च से बिहार में जातिगत जनगणना कराएगी।