ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

Bihar News: बिहार के सरकारी बसों में अब ऑनलाइन टिकट की सुविधा, ऐसे करें बुक

Bihar News: बिहार में सरकारी बसों में सफर करना अब और भी सुविधाजनक होने वाला है। बीएसआरटीसी ने अपनी बसों में ई-टिकटिंग सेवा शुरू करने की घोषणा की है, जिससे यात्रियों को टिकट काउंटर पर जाकर लंबी लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar News: बिहार में सरकारी बसों में सफर करना अब और भी सुविधाजनक होने वाला है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) ने अपनी बसों में ई-टिकटिंग सेवा शुरू करने की घोषणा की है, जिससे यात्रियों को टिकट काउंटर पर जाकर लंबी लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब यात्री अगस्त से वर्ल्डलाइन एप के माध्यम से ऑनलाइन टिकट बुक कर अपनी सीटें आरक्षित कर सकेंगे। इस संदर्भ में शनिवार को बीएसआरटीसी और केनरा बैंक के बीच ई-टिकटिंग सेवा के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर बीएसआरटीसी के प्रशासक अतुल कुमार वर्मा और केनरा बैंक के महाप्रबंधक अजय कुमार ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।


परिवहन मंत्री शीला कुमारी ने इस सेवा के शुभारंभ पर कहा कि यह पहल न केवल यात्रियों को सस्ती और आरामदायक यात्रा प्रदान करेगी, बल्कि बिहार के बाहर काम करने वाले प्रवासी मजदूरों और अन्य लोगों के लिए भी अत्यंत उपयोगी साबित होगी। खासकर त्योहारों और छुट्टियों के दौरान लोग घर बैठे ऑनलाइन टिकट बुकिंग और पेमेंट कर सकेंगे, जिससे उन्हें काफी राहत मिलेगी।


बीएसआरटीसी प्रशासक अतुल वर्मा ने बताया कि निगम के पास कुल 804 बसें हैं, जिनमें प्रतिदिन करीब 56 हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं और रोजाना 34 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होता है। इसके अलावा, जल्द ही महिलाओं के लिए 80 ‘पिंक बसें’, 500 एसी और नॉन-एसी अंतरराज्यीय बसें, और 400 पीएम इलेक्ट्रिक बसें भी सेवा में लाई जाएंगी। इन बसों में एडवांस टिकट बुकिंग, सीट चयन, ऑनलाइन पेमेंट, डिजिटल टिकटिंग, बस पड़ाव और रूट चार्ट की जानकारी समेत रेलवे जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। साथ ही, बसों में स्वचालित किराया संग्रहण प्रणाली के लिए मशीनें भी लगाई जाएंगी, जिससे यात्रियों को किराया देने में और आसानी होगी।


केनरा बैंक के अधिकारियों ने बताया कि ई-टिकटिंग में यात्री कैश, क्रेडिट या डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, मेट्रो कार्ड या ऑटोमेटिक क्यूआर कोड जैसे कई विकल्पों से भुगतान कर सकेंगे। फिलहाल बीएसआरटीसी अपनी खुद की मोबाइल एप विकसित कर रहा है, जबकि वर्ल्डलाइन पोर्टल भी जल्द ही चालू होगा। इस नई सुविधा के शुरू होने से बिहार में सार्वजनिक परिवहन और भी डिजिटल, पारदर्शी और यात्रियों के लिए अधिक सुलभ बन जाएगा, जो राज्य के परिवहन क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बदलाव की ओर संकेत करता है।