Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला
13-Oct-2020 04:57 PM
By Shabnam Khan
KISHANGANJ : किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड में जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जाप प्रमुख पप्पू यादव के खिलाफ आक्रोश देखने को मिल रहा है. उनका आरोप है कि पप्पू यादव पक्षपात करते हैं.
दरअसल, जाप के दो प्रबल दावेदारों में शहनवाज उर्फ कल्लू और देवव्रत कुमार गणेश ठाकुरगंज विधानसभा 53 के उम्मीदवार के रूप में टिकट के कतार में थे. मिली जानकारी के अनुसार टिकट देवव्रत कुमार गणेश को दिया गया जिससे ठाकुरगंज जाप कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी दिख रही है.
लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जमीनी पकड़ और घर-घर तक पप्पू यादव और उनके पार्टी का नाम प्रचार प्रसार करने का काम शाहनवाज उर्फ कल्लू ने किया. इनके पार्टी में दिए हुए योगदान को देखते हुए पार्टी टिकट के असली हकदार शाहनवाज ही हैं.
पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी नाराजगी जताते हुए ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय में एक अहम बैठक कर जाप प्रमुख पप्पू यादव के निर्णय को गलत बताया. जाप जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद जहूर आलम रिजवी ने बताया कि इस निर्णय में पक्षपात दिखता है और जहां तक बात देवव्रत कुमार गणेश की है तो ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया गया जो जमीनी पकड़ में कमजोर और पार्टी के बारे में कुछ भी नहीं जानता है. हम लोग इसकी घोर निंदा करते हैं.
कार्यकर्ताओं ने कहा कि पप्पू यादव ने हमारे लीडर को टिकट देने का वादा किया था लेकिन अब वो अपने वादे से मुकर गए हैं इसलिए हम लोग जन अधिकार पार्टी के खिलाफ हैं.