ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / JAP की नीतीश सरकार से मांग, कहा- SIT करे वैशाली के काजल हत्याकांड...

JAP की नीतीश सरकार से मांग, कहा- SIT करे वैशाली के काजल हत्याकांड की जांच

19-Jan-2023 06:26 PM

By First Bihar

HAJIPUR: वैशाली के लालगंज स्थित करतहां में पिछले दिनों बेखौफ बदमाशों ने मुकेश पटेल की बेटी काजल कुमारी की हत्या कर दी थी। गुरुवार को जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और सरकार से काजल हत्याकांड की जांच एसआईटी से कराकर आरोपियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलाने की मांग की।


राजू दानवीर ने कहा कि मृतक काजल के परिजनों का कहना है की काजल को आरोपी ने बहला-फुसलाकर अपने प्रेम जाल में फंसाया और उससे शादी कर ली। बाद में आरोपी मृतका को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा और अंततः उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने जो केस दर्ज किया है, उसमें ऐसी कोई धारा नहीं लगाई गई है कि उसका आरोप सिद्ध हो सके। आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं जबकि परिजनों का आरोप है कि केस में कुल 10 नामजद में से चार आरोपियों के केस को जांच अधिकारी और वरीय पुलिस अधिकारी द्वारा हटा दिया गया है। जिससे जांच की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 


दानवीर ने कहा कि दारोगा अपनी गाड़ी में आरोपी को बिठाकर डीएसपी के चेंबर में ले जाकर मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया, जो बेहद ही गंभीर आरोप है। राजू दानवीर ने मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच वरीय अधिकारी के नेतृत्व वाली एसआईटी की टीम करें और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को अभी तक न्याय नहीं मिल पाया है, हम और हमारी पार्टी न्याय दिलाने की हर संभव कोशिश करेगी।