पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
15-May-2023 12:08 PM
By First Bihar
PATNA: जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के तहत सीएम नीतीश आज विभिन्न विभागों से जुड़ी आम लोगों की शिकायतें सुन रहे हैं। नवादा से आई एक महिला की शिकायत सुनने के दौरान एक ऐसा वाक्या हुआ कि सीएम पास खड़े अधिकारी पर नाराज हो गए और बोले कि क्या नया लड़का को लाए हैं... काहें इसको दिक्कत हो रहा है।
दरअसल, नवादा की एक महिला शीला देवी अपने जमीन के मुआवजे की मांग को लेकर सीएम के जनता दरबार में अपनी फरियाद लेकर पहुंची थी। महिला के आवेदन को पढ़ने के बाद सीएम ने पास खड़े अधिकारी को भूमि एवं राजस्व विभाग को फोन लगाने को कहा। अमुमन हर जनता दरबार में जो अधिकारी फोन लगाने के लिए मौजूद रहता था आज उसकी जगह कोई और फोन लगाने के लिए पहुंचा था। सीएम के आदेश पर उस अधिकारी ने फोन लगाकर बढ़ा दिया।
सीएम फोन पर हैलो-हैलो बोलते रहे लेकिन जब दूसरी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। इसपर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई और अधिकारी की तरफ देखकर बोले कि कहां कोई बोल रहा है। दूसरी तरफ पलटकर देखते हुए सीएम ने सामने बैठे अधिकारी से पूछा कि क्या नया लड़का को लाए हैं... झा जी इ लड़का जो है...काहे इसको दिक्कत हो रहा है। इससे ठीक पहले जब फोन लगाने वाला स्टॉफ फोन लगाकर सीएम को दे रहा था, तभी फोन सीए की हाथ से छूट गया था। जिसपर सीएम ने कहा था कि अब हथवो तोड़वा दोगे क्या।
बाद में जब दूसरी बात स्टाफ ने फोन लगाकर सीएम को दिया तो उन्होंने फोन की दूसरी तरफ मौजूद अधिकारी को कहा कि, इ नवादा से एक महिला आई हैं शीला देवी.. इनकी बात सुन लीजिए.. नगर परिषद की अधिग्रहित जमीन का मुआवजा नहीं मिला है... त देख लीजिए और इनकी बात को समझ लीजिए.. जो भी प्रोब्लम है उसको देख लीजिए। इसके बाद सीएम ने महिला को उस अधिकारी के पास भेज दिया।