ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / news / जनता दरबार में पहुंचे युवक की बात सुन दंग रह गए नीतीश, बोले.....

जनता दरबार में पहुंचे युवक की बात सुन दंग रह गए नीतीश, बोले.. ऐसा कैसे हो रहा

19-Sep-2022 12:00 PM

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने आज सरकारी विभागों की लापरवाही से जुड़े कई मामले सामने आए। ऊर्जा विभाग से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया कि नीतीश कुमार भी सुनकर दंग रह गए। दरअसल, भागलपुर से आए एक फरियादी युवक ने नीतीश कुमार के सामने बताया कि उसके घर के ऊपर से एक 11 हजार वोल्ट का बिजली तार गुजर रहा है। बिजली विभाग में शिकायत करने के बावजूद कोई नतीजा नहीं निकल रहा।


फरियादी युवक ने जैसे ही अपनी बात बताई, नीतीश कुमार सन रह गए। उन्होंने युवक के सामने ही कह दिया कि ऐसा कैसे हो रहा है। नीतीश कुमार ने तत्काल ऊर्जा विभाग से संबंधित अधिकारियों को फोन घुमाया और कहा कि देख लीजिए भाई, भागलपुर से लड़का आया है। इस लड़के के घर के ऊपर से एक 11 हजार वोल्ट का तार गुजर रहा है, दिखा लीजिए.. ऐसा क्या हो रहा है।


नीतीश कुमार की तरफ से निर्देश मिलने के बाद फरियादी युवक को तत्काल ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के पास भेजा गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता दरबार कार्यक्रम में ऊर्जा समेत कई अन्य महत्वपूर्ण विभागों से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई कर रहे हैं।