मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट
21-Feb-2022 11:35 AM
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता के दरबार कार्यक्रम में मौजूद हैं। जनता दरबार कार्यक्रम में नीतीश कुमार आज फरियादियों से मुलाकात कर रहे हैं और इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को फरियादियों की समस्या निपटाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं।नीतीश कैबिनेट की आज शाम बैठक भी होने वाली है। मुख्यमंत्री मंगलवार को भागलपुर के दौरे पर रहेंगे लिहाजा कैबिनेट की बैठक के इस बार मंगलवार की बजाय आज यानि सोमवार को ही होगी। आज शाम 5:30 बजे कैबिनेट की बैठक के बुलाई गई है।
नीतीश मंगलवार को एक बार फिर समाज सुधार अभियान कार्यक्रम के तहत यात्रा पर निकलेंगे। मंगलवार को भागलपुर में समाज सुधार अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। पिछले दिनों तक होने के बाद इस अभियान को रोक दिया गया था लेकिन अब एक बार फिर से मुख्यमंत्री का समाज सुधार अभियान शुरू हो रहा है।
बता दें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता दरबार कार्यक्रम के दौरान जिन विभागों से जुड़े मामलें सुन रहे है उनमें ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य, पंचायती राज, उर्जा, पथ निर्माण, पीएचईडी, गन्ना विकास, भवन निर्माण, नगर विकास, जल संसाधन, लघु जल संसाधन, सूचना एवं जनसंपर्क, सहकारिता और वन एवं पर्यावरण विभाग शामिल है। सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री के जनता दरबार कार्यक्रम सीएम सचिवालय संवाद के ठीक बगल में बनाए गए नए हॉल में शुरू हुआ और इस दौरान में सभी संबंधित विभागों के मंत्री और आला अधिकारी मौजूद है।