ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट

जनता दरबार आज : CM नीतीश सुनेंगे इन विभागों से जुड़े मामले

03-Jan-2022 07:46 AM

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सोमवार को जनता के दरबार कार्यक्रम में फरियादियों की शिकायत सुनेंगे. सीएम नीतीश आज अलग-अलग विभागों से जुड़े मामलों में जन सुनवाई करेंगे. पहले सोमवार को सीएम नीतिश कुमार गृह विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, कारा विभाग, मद्य निषेध विभाग, निगरानी विभाग खान एवं भूतत्व विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग से संबंधित शिकायतें सुनेंगे.


जनता दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद के पास बनाए गए नए हॉल में लगातार किया जा रहा है. इस दौरान कोरोना गाइडलन का पूरी तरह से पालन किया जाता है. मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंचने वाले फरियादियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना पड़ता है. जिन फरियादियों ने वैक्सीनेशन कराया है उन्हें ही जनता दरबार में आने की इजाजत दी जाती है. 


हर महीने के पहले तीन सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फरियादियों से मुलाकात करते हैं. इस जन सुनवाई के दौरान में अलग-अलग विभागों के मंत्री और अधिकारी भी जनता दरबार में मौजूद रहते हैं. जनता दरबार में आने वाली शिकायतों का तुरंत निपटारा हो इसकी पहल मुख्यमंत्री की तरफ से की जाती है.