ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर

Home / news / जनता कर्फ्यू से पहले बुरी खबर, देश में तेजी से बढ़ रहा कोरोना...

जनता कर्फ्यू से पहले बुरी खबर, देश में तेजी से बढ़ रहा कोरोना वायरस, अब मरीजों की संख्या हुई 325

21-Mar-2020 09:49 PM

PATNA : कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 22 मार्च को यानी कि कल ' जनता कर्फ्यू' का आह्वान किया गया है. लेकिन जनता कर्फ्यू के ठीक एक दिन पहले बुरी खबर सामने आई है. भारत में यह कोरोना का असर अब तेजी से बढ़ रहा है. कोरोना से देश के 22 राज्य प्रभावित हैं. देशभर में शनिवार को कोरोना से संक्रमित मरीजों के 70 नए केस सामने आये हैं.


शनिवार को सामने आये नए 70 केसों के बाद भारत में अब कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 300 के पार कर गई है. इंडिया में अब कुल 325 मरीज इससे पीड़ित हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना के बढ़ते असर कोई शुभ संकेत नहीं है. महाराष्ट्र और राजधानी दिल्ली के आलावा केरल, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, राजस्थान और तेलंगाना में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है.


भारत में अब तक कोरोना वायरस से 4 मरीजों की मौत हो चुकी है. इस वायरस से महाराष्ट्र में 63 और दिल्ली में 26 लोग इससे संक्रमित हैं. महाराष्ट्र में एक की मौत हो गई है. अगर राज्यवार आंकड़ों की बात करे तो आंध्र प्रदेश में 3, छत्तीसगढ़ में एक, दिल्ली में 26, गुजरात में 13, हरियाणा में 20, हिमाचल प्रदेश में 2, कर्नाटक में 18, केरल में 52, मध्य प्रदेश में 4, महाराष्ट्र में 63, ओडिशा में 2, पुदुचेरी में एक, पंजाब में 13, राजस्थान में 23, तमिलनाडु में 6, तेलंगाना में 21, चंडीगढ़ में 5, जम्म-कश्मीर में 4, लद्दाख में 13, उत्तर प्रदेश में 25, उत्तराखंड में 4 और पश्चिम बंगाल में 3 केस आए हैं. इनमें से 28 लोग ठीक हो चुके हैं.


भारत में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है. दिल्ली, केरल, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और तेलंगाना में मरीजों की संख्या में बढ़ा इजाफा हुआ है. वहीं बाकी प्रदेशों में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है. कोरोना वायरस से अब तक चार मरीजों की मौत हुई है. कोरोना वायरस से अब तक चार मौत हुई है. पहली मौत कर्नाटक के कलबुर्गी में हुई थी. यह दुबई से लौटा था और इलाज के दौरान इसकी मौत हो गई थी. इसके बाद दिल्ली में एक बुजुर्ग महिला की मौत हुई थी, जो कि अपने बेटे के संपर्क में आकर संक्रमित हुई थी. तीसरी मौत मुंबई में हुई थी. मुंबई के कस्तूरबा हॉस्पिटल में दुबई से लौटे संक्रमित बुजुर्ग ने जान गंवा दी थी. चौथी पंजाब में हुई थी. खास बात है कि मरने वाले सभी चारों की उम्र 60 से अधिक से थी.