ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर

Home / news / RJD जनता कर्फ्यू के विरोध में उतरी, शिवानंद तिवारी बोले.. अपनी मुसीबत खुद...

RJD जनता कर्फ्यू के विरोध में उतरी, शिवानंद तिवारी बोले.. अपनी मुसीबत खुद बढ़ा रहे हैं PM मोदी

20-Mar-2020 08:42 AM

PATNA : कोरोना वायरस से बचने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू में शामिल होने की अपील देशवासियों से की है. पीएम मोदी ने 22 मार्च की सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक आम लोगों से घर में रहने की अपील की है, लेकिन बिहार में जनता कर्फ्यू का विरोध शुरू हो गया है


राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने पीएम मोदी के इस अपील पर है हैरत जताया है. शिवानंद  तिवारी ने कहा है कि देश में कोरोनावायरस के मामले नियंत्रण में लग रहे हैं. देश में तकरीबन 171 लोग अब तक कोरोना वायरस से प्रभावित हुए हैं, जिनमें 27 विदेशी हैं केवल 4 लोगों की मौत हुई है. 18 लोग संक्रमण के बावजूद ठीक हो चुके हैं. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से जनता कर्फ्यू का आह्वान किया जाना समझ से परे है.


 शिवानंद तिवारी ने कहा है कि मौजूदा संकट के प्रधानमंत्री मोदी ने जिस तरह जनता कर्फ्यू की बात की है वह खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ही मुसीबत बढ़ाएगा. आरजेडी  उपाध्यक्ष ने कहा है कि देश की बड़ी आबादी रोज कमाने और खाने वालों की है. बाजार पर मंदी का ग्रहण है और उसके बावजूद जनता कर्फ्यू की बात की जा रही है. शिवानंद  तिवारी ने कहा है कि प्रधानमंत्री को अपने इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए