ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला

Home / news / जनसंख्या नियंत्रण पर JDU एमएलसी की खुली चुनौती, कानून बनाने से कुछ नहीं...

जनसंख्या नियंत्रण पर JDU एमएलसी की खुली चुनौती, कानून बनाने से कुछ नहीं होनेवाला

25-Feb-2021 02:19 PM

PATNA : जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कानून बनाने पर सियासी बहस को लेकर जेडीयू के एमएलसी गुलाम रसूल बलियावी गुस्से में भड़क गए. जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाए जाने के सवाल पर खुली चुनौती देते हुए कहा कि कानून बनाने से जनसंख्या को काबू में नहीं किया जा सकता. बिना नाम लिए उन्होंने भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर पर भी जमकर निशाना साधा. 


जेडीयू एमएलसी गुलाम रसूल बलियावी ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून से कौन किसको डरा रहा है. जब यह पूरे देश में स्पष्ट हो कि जिन इलाकों में, जिन राज्यों में, जिस समुदाय में या फिर जिस धर्म में शिक्षा का स्तर बढ़ गया है, वहां खुद ही जनसंख्या नियंत्रण में है. इसी को आधार मानते हुए बिहार के मुख्यमंत्री ने बच्चियों की शिक्षा पर जोर दिया, जो आज देश में एक मिसाल बन गया है. 


गुलाम रसूल बलियावी ने साफ़ शब्दों में कहा कि जिसे कानून बनाना है, वह ढेर कानून बना कर रखे. लेकिन किसी एक समुदाय को टारगेट करना गलत है. जो ऐसा ज्ञान दे रहे हैं, उन्हें पॉपुलेशन रिपोर्ट को पढ़ना चाहिए. बलियावी ने कहा कि हर कोई चाहता है कि जनसंख्या पर नियंत्रण हो. लेकिन एक जाति विशेष को टारगेट कर बहुसंख्यक समुदाय के मन में भ्रम पैदा कर धोखा देने की साजिश रच रहे हैं. 


आपको बता दें कि 2 दिन पहले बीजेपी के विधायक हरिभूषण ठाकुर ने कहा था कि प्रजनन दर कम तो हुआ है. लेकिन सिर्फ हिंदू परिवारों में हुआ है. मुसलमानों समाज की महिलाओं ने इसका पालन नहीं किया है. प्रजनन दर को लेकर सिर्फ हिंदू समाज की महिलाएं चिंतित हैं. वो इसका पालन कर रही हैं. लेकिन मुसलमान समाज के लोग बहुसंख्यक बनना चाहते हैं. इस वजह से वे प्रजनन दर बढ़ा रहे हैं. उनको लगता है कि जिस तरह से पाकिस्तान और बांग्लादेश बना है. उसी तरह आबादी बढ़ने पर एक और देश बना लेंगे.