बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
05-Dec-2019 01:49 PM
SIWAN : सीएम नीतीश जल-जीवन हरियाली यात्रा के दौरान आज सीवान पहुंचे हैं। सीवान के भगवानपुर हाट में उन्होनें कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस मौके पर संबोधित करते हुए सीएम ने जनसंख्या नियंत्रण पर अजीबोगरीब बयान दिया है।
सीएम नीतीश कुमार ने सीवान में जनसंख्या पर एक आंकड़े का हवाला देते हुए कहा कि पति-पत्नी में अगर पत्नी मैट्रिक पास हैं तो प्रजनन दर का आंकड़ा दो फीसदी है तो वहीं अगर वहीं पति-पत्नी के जोड़ें में पत्नी इंटर पास है तो ये आंकड़ा 1.6 फीसदी ही बैठता है। वहीं राष्ट्रीय आंकड़ों से तुलना करते हुए कहा कि इस मामले में बिहार का आंकड़ा जहां लगभग वहीं है पर अगर कुल जमा बिहार में प्रजनन दर के आंकड़ों का बात करें तो बिहार में वो बहुत ही ज्यादा है।
जनसंख्या नियंत्रण के लिए उन्होनें लड़कियों की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि हम बिहार की सभी बेटियों को शिक्षित करेंगे। साक्षरता का दर जैसे-जैसे बढ़ेगा वैसे-वैसे प्रजनन दर में खुद ही कमी आएगी और इस तरह बिहार में जनसंख्या पर नियंत्रण पाया जा सकेगा।वहीं इस मौके पर उन्होनें बिहार में शिक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए कहा कि बिहार में आज नवीं क्लास में लड़के और लड़कियों की संख्या बराबर हो गयी है जो बताता है कि लड़कियों की शिक्षा के मामले में बिहार जागरुक हो रहा है।