पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
24-Jan-2024 02:23 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR: जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्म शताब्दी के मौके पर उनके पैतृक गांव कर्पूरी ग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कर्पूरी ठाकुर के तैलिय चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने कर्पूरी ठाकुर की जीवनी पर आधारित पुस्तक का भी विमोचन किया। इस दौरान सीएम नीतीश वहां आयोजित सर्व धर्म सभा में भी शामिल हुए।
जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि लम्बे अरसे से कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिये जाने की मांग वे कर रहे थे। उनकी जयंती के सौ साल पूरे होने के एक दिन पहले यह उपाधि दी गयी। इसके लिए हम केंद्र सरकार को धन्यवाद देते हैं।
इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कर्पूरी ठाकुर के पैतृक घर स्मृति भवन में उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही आयोजित सर्व धर्म सभा में भी शिरकत किये। इस मौके कर्पूरी ठाकुर की जीवनी पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी किया गया। कर्पूरी ग्राम में ही गोखुल कर्पूरी फुलेश्वरी कालेज प्रांगण में कर्पूरी ठाकुर के आदमकद प्रतिमा पर भी माल्यार्पण उन्होंने किया।
बता दें कि मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर से ही कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर भी पटना के लिए रवाना हो गये। जहां कर्पूरी जन्मशताब्दी समारोह में शामिल होंगे। गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने सुबह में ही रामनाथ ठाकुर को मोबाइल पर फोन कर उन्हें बधाई दी है साथ ही परिवार के साथ दिल्ली मिलने के लिए बुलाया है।