मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
08-Sep-2022 05:57 PM
PATNA: गया से पटना लौटने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने एक बार फिर कर दिया कि हम पीएम उम्मीदवार नहीं है। सब लोग एकजुट होंगे तब तय करेंगे की विपक्ष का पीएम उम्मीदवार कौन होगा? वहीं जंगलराज के सवाल पर कहा कि कहां जंगल राज है इस दुनियां में कोई ऐसा देश या राज्य नहीं है जहां लोग आपस में झंझट नहीं करता है। यह जंगलराज नहीं जनता राज चल रहा है।
वहीं पूर्व डिप्टी सीएम व बीजेपी नेता सुशील मोदी पर कहा कि हम उन्हें बराबर सलाह देते हैं कि रोज मेरे बारे में अंड बंड बोलते रहिए ऐसा नहीं करेंगे तो कोई पूछेगा क्या? हमलोगों के खिलाफ लोग खुब बोलते हैं ताकि पार्टी में अच्छा जगह मिल जाए।सीएम नीतीश कुमार ने कहा प्रधानमंत्री उम्मीदवार को लेकर हम मिल बैठकर बातचीत करेंगे। उसी में तय होगा कि पीएम उम्मीदवार का चेहरा कौन होगा?
बीजेपी विरोधी पार्टियों को एकजुट करने और फ्रंट बनाने पर उन्होंने कहा कि ये लोग कोई काम नहीं करते हैं और सब चीज को खत्म करना चाहते हैं। पुराने इतिहास को खत्म करना चाहते हैं। नीतीश कुमार ने अपनी बात दोहराते हुए कहा कि सब लोग एकजुट होंगे तो बहुत अच्छा होगा।
बिहार में बालू माफिया द्वारा खनन अधिकारी को जान से मारने की धमकी दिये जाने पर नीतीश ने कहा कि कहां चल रहा है जंगलराज? यहां जनता का राज चल रहा है। नीतीश कुमार ने पत्रकारों से कहा कि आप भी याद करिएगा कि कितना संघर्ष हमने किया है। वही पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी पर कहा कि अंड-बंड इसलिए बोलते रहते हैं ताकि उनको कुछ मिल जाए। नहीं बोलेंगे तो कुछ नहीं मिलेगा। इस बार के डिप्टी सीएम को भी बीजेपी ने कुछ नहीं बनाया। उनको भी बोलना चाहिए। इस दौरान उन्होंने संजय जयसवाल पर भी हमला बोला।