मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार
26-Jul-2020 12:22 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: बिहार में कोरोना संकट के बीच भी अपराधियों का कहर जारी है. जमुई में अपराधियों ने नाजिर पर तलवार से हमला कर उसके हाथ और पैर को काट दिया है. यह घटना लक्ष्मीपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सरकारी आवास की है.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि आवास में घुसकर प्रखंड के नाजीर विभूति पोद्दार पर 5-6 अपराधियों ने तलवार से जानलेवा हमला किया. जिससे उनके दोनों पैर और हाथ कट गए. सर और आंख में भी तलवार से गंभीर चोट आई है.
ब्लॉक कर्मचारी दिनेश ने बताया कि देर रात नाजिर साहब का कॉल घर घटना की जानकारी दी. मैं हल्ला करते हुए भागते उनके घर पर पहुंचा तो देखा कि गंभीर रूप से जख्मी जान बचाकर वह घर के चौकी के नीचे घुस हुए है. मौके पर से सभी अपराधी फरार थे. उनके घर के पीछे से दीवार फांदकर अपराधी उनके रूम में घुसे थे सभी का मुंह गमछी से बंधा हुआ था किसी तरह उन्हें उठाकर लक्ष्मीपुर थाना ले गए. जहां से लक्ष्मीपुर थाना के गाड़ी से सदर अस्पताल जमुई लाया गया. जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया. पटना के निजी अस्पताल में उन्हें एडमिट कराया गया है जहां उनकी इलाज की जा रही है.