Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
20-Oct-2023 05:26 PM
By Dheeraj Kumar
JAMUI: जमुई के सिकंदरा थाना क्षेत्र के लहेला गांव में गुरुवार को एक जमीनी विवाद को लेकर छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई और भाभी को कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया था। पति-पत्नी की एकसाथ हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छोटा भाई अपनी पत्नी के साथ फरार हो गया था। पुलिस ने इस मामले में त्वरित एक्शन लेते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी दोनों भाइयों और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
डबल मर्डर मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मृतक के मंझले भाई रविंन्द्र मिश्रा उसकी पत्नी राज किशोरी देवी और छोटे भाई जितेंद्र उर्फ सत्येंद्र मिश्रा के रूप में हुई है। सभी आरोपियों ने पुलिस के सामने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। मृतक देवेंद्र मिश्रा का अपने ही सगे भाई रविंदर मिश्रा और जितेंद्र मिश्रा से लंबे समय से 7 बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार की सुबह विवाद काफी बढ़ गया और इसी दौरान मंझले और छोटे भाई ने मिलकर अपने ही बड़े भाई और भाभी के सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर दोनों को मौत के घाट उतार दिया था।
इस मामले में सिकंदरा थाने में केस दर्ज कराया गया था। जमुई एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन के निर्देश पर डीएसपी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने 24 घंटा के अंदर ही मृतक के दोनों भाई रविंन्द्र मिश्रा और जितेंद्र मिश्रा और रविंन्द्र मिश्रा की पत्नी राज किशोरी देवी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में गिरफ्तार तीनों आरोपी ने पुलिस के समक्ष अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है और छानबीन कर रही है।