रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत
24-Jun-2021 04:53 PM
DESK : जम्मू कश्मीर के मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक शुरू हो गयी है। इस सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री के साथ-साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा भी मौजूद हैं। जम्मू कश्मीर से जुड़े तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं को बुलाया गया है। जम्मू कश्मीर में धारा 370 खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बेहद महत्वपूर्ण बैठक है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पहली बार धारा 370 खत्म होने के बाद जम्मू कश्मीर के आठ दलों के नेताओं के साथ संवाद कर रहे हैं। इस बैठक में आठ दलों के नेता शामिल हैं। प्रधानमंत्री आवास पर दोपहर बाद 3 बजे यह बैठक शुरू हुई है। जम्मू कश्मीर के विकास समेत अन्य मुद्दों पर सरकार स्थानीय नेताओं के साथ बातचीत कर रही है। हालांकि जम्मू कश्मीर में चुनाव कराए जाएंगे इसको लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आज जिन नेताओं को बैठक में शामिल होना है उनमें नेशनल कांफ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला, कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, गुलाम अहमद मीर, ताराचंद और पीडीपी की महबूबा मुफ़्ती के अलावे बीजेपी के निर्मल सिंह कविंद्र गुप्ता, रविंद्र रैना, पीपुल्स कांफ्रेंस के मुजफ्फर बेग और सज्जाद लोन, पैंथर्स पार्टी के भीम सिंह, जेके अपनी पार्टी के अल्ताफ बुखारी और सीपीआईएम के एमवाई तारीगामी बैठक में शामिल हैं। जम्मू कश्मीर पर बुलाई गई इस बैठक के पहले सियासत गरम है और इस दौरान क्या बातचीत हुई उसका इंतजार सबको है।