मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
08-Oct-2024 06:43 AM
By First Bihar
DESK : जम्मू-कश्मीर में आज एक दशक बाद हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आने वाले हैं। यह नतीजे कई मायनों में खास हैं। इसकी वजह यह है कि इन परिणामों के साथ ही घाटी का सियासी तकदीर भी तय होगा। अब देखना यह है कि इस चुनाव में कौन सा दल अपने झंडे गाड़ने में सफल होता है। यहां आज मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी।
जानकारी हो कि, जम्मू-कश्मीर में 90 विधानसभा सीटों पर तीन फेज में वोटिंग हुई थी। यहां पहले चरण के तहत 18 सितंबर, दूसरे चरण में 25 सितंबर और तीसरे चरण के तहत 1 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी। जबकि तीनों फेज में मिलाकर 63.45 फीसदी वोटिंग हुई थी। वहीं, इस बार नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने गठबंधन में चुनाव लड़ा, जबकि महबूबा मुफ्ती की पीडीपी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपने दम पर अकेले ताल ठोक रहे हैं।
वहीं, इस चुनाव में मुख्यमंत्री की गद्दी के लिए मुख्य दावेदार बीजेपी और एनसी-कांग्रेस गठबंधन है, जबकि पीडीपी और अवामी इत्तेहाद पार्टी जैसे दल किंगमेकर की भूमिका निभा सकते हैं। यहां अबतक के एग्जिट पोल त्रिशंकु विधानसभा की तरफ इशारा कर रहे हैं, जिसमें कोई भी पार्टी हावी होती नहीं दिख रही है। हालांकि, आज रिजल्ट के साथ ही यह पर्दा उठ जाएगा।
आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर में जब पिछले विधानसभा चुनाव हुए थे, यह पूर्ण राज्य हुआ करता था। अब यह केंद्र शासित प्रदेश है। तब जम्मू कश्मीर में विधानसभा की 87 सीटें हुआ करती थीं। 37 सीटें जम्मू, 46 कश्मीर घाटी और चार सीटें लद्दाख रीजन में हुआ करती थीं। अब राज्य के दर्जे से लेकर सीटें और मुद्दे तक, जम्मू कश्मीर में काफी कुछ बदल चुका है। अब लद्दाख रीजन भी अब जम्मू कश्मीर में नहीं रहा। लेकिन जम्मू कश्मीर में अब 87 की जगह 90 सीटें हैं। जम्मू रीजन में सीटों की संख्या 37 से बढ़कर 43, कश्मीर में सीटों की संख्या 46 से बढ़कर 47 हो चुकी है। यहां पहली बार एससी-एसटी के लिए सीटें आरक्षित की गई हैं।