ब्रेकिंग न्यूज़

Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफ‍िस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे

Home / news / जम्मू-कश्मीर को लेकर बढ़ी सियासी हलचल, पीएम मोदी ने 24 जून को बुलाई...

जम्मू-कश्मीर को लेकर बढ़ी सियासी हलचल, पीएम मोदी ने 24 जून को बुलाई सर्वदलीय बैठक

19-Jun-2021 09:09 AM

DESK : जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद वहां राजनीतिक गतिविधियां थम गई थी. लेकिन अब एक बार फिर से सियासी हलचल तेज होने की उम्मीद है. जम्मू कश्मीर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 जून को एक के सर्वदलीय बैठक बुलाई है. इस सर्वदलीय बैठक में जम्मू और कश्मीर दोनों क्षेत्रों के सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को आमंत्रण दिया गया है. सियासी चर्चा यह है कि जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा कर सकते हैं.


सूत्रों से आ रही बड़ी खबर यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से बुलाई गई इस बैठक में नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, पीडीपी की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी के अल्ताफ बुखारी और पीपुल्स कांफ्रेंस के सज्जाद लोन को इस बैठक में आमंत्रित किया गया है. ऑल पार्टी मीटिंग में जम्मू कश्मीर के इन नेताओं को बुलाए जाने का मकसद चर्चा का कारण बना हुआ है. प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से 24 जून को बुलाई गई इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत केंद्र के कई बड़े नेता शामिल हो सकते हैं.


हालांकि 24 जून को होने वाली इस बैठक को लेकर महबूबा मुफ्ती ने अभी कोई कंफर्मेशन नहीं दिया है. महबूबा मुफ्ती ने इतना जरूर कहा है कि मीटिंग में आने का उनको न्योता  मिला है लेकिन पार्टी के सदस्यों के साथ बातचीत के बाद वह यह फैसला लेंगी की बैठक में शामिल हो या नहीं. आपको याद दिला दें कि 5 अगस्त 2019 को धारा 370 जम्मू कश्मीर से हटा दिया गया था. इसके बाद कई स्थानीय दलों ने मिलकर जम्मू कश्मीर में पीपुल्स एलाइंस फॉर गुपकर डिक्लेरेशन बनाया था. इसमें नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी भी शामिल है. 


हालांकि केंद्र सरकार की तरफ से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक का अपनी पार्टी के अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी ने स्वागत किया है. अल्ताफ बुखारी ने कहा है कि बातचीत से हालात सामान्य होंगे और लोकतंत्र बहाल करने का रास्ता साफ होगा.