ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई

Home / news / जम्मू कश्मीर के बारामुला में शहीद हुए बिहार के लाल, औरंगाबाद पैतृक गांव...

जम्मू कश्मीर के बारामुला में शहीद हुए बिहार के लाल, औरंगाबाद पैतृक गांव में शव पहुंचते ही पसरा मातम

18-Feb-2022 11:48 AM

By AKASH KUMAR

AURANGABAD : औरंगाबाद जिले के हसपुरा प्रखंड के मकबुलपुर गांव निवासी सेना के जवान महेशचंद्र सिंह जम्मू के बारामुला में आतंकवादियों से लोहा लेते शहीद हो गये। शुक्रवार की सुबह शहीद का पार्थिव शरीर पैतृक गांव मकबुलपुर लाया गया। शव आते ही गांव का माहौल गमगीन हो उठा। 


शहीद जवान का शव उनके पैतृक गांव हसपुरा थाना के मकबुलपुर गांव पहुंचते ही शहीद के पिता रामबरत सिंह दहाड़ मारकर रोने लगे। बता दे कि महेशचंद्र सिंह बीएसएफ की 161 बटालियन में तैनात थे।उनकी पोस्टिंग जम्मू के बारामुला बॉर्डर पर की थी। शहादत के बाद बारामुला में ही बीएसएफ के अधिकारियों ने शहीद को सलामी दी। 


वही शुक्रवार की सुबह शहीद का पार्थिव शरीर पैतृक गांव मकबुलपुर लाया गया। शव आते ही गांव का माहौल गमगीन हो उठा। शहीद जवान महेशचंद्र सिंह अपने पीछे एक पुत्र, पत्नी एवं दो शादीशुदा पुत्रियों को छोड़ गए है। जैसे ही महेशचंद्र के शहीद होने की खबर परिजनों तथा ग्रामीणों को लगी गांव में कोहराम मच गया। हालांकि शहादत पर ग्रामीणों और परिजनों को गर्व भी है। वही शहीद की पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है पर इस इस बात का गर्व भी है कि उसके पति आतंकवादियों से लड़ते लड़ते शहीद हुए है। उसने रोते हुए कहा कि मेरा छोटा बेटा भी देश की सेवा करेंगा।