आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह? Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह? BIHAR CRIME: महिला को पिस्टल दिखाते बेगूसराय का वीडियो वायरल, युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज SUCCESS STORY: कौन हैं थान्या नाथन? बचपन से 100% ब्लाइंड, फिर भी बन गईं राज्य की पहली महिला जज; जानें मधुबनी में अवैध दवा कारोबार पर छापा, सूखे नशे के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई Bihar Crime News: पथ निर्माण विभाग का क्लर्क निकला किडनैपर, मामला जानकर हैरान रह जाएंगे
04-Dec-2024 08:46 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार सरकार ने विशेष भूमि सर्वेक्षण के दौरान जरूरी कागजात जुटाने में परेशान रैयतों को बड़ी राहत दी है। अब राज्य के अंदर स्वघोषणा पत्र जमा करने की सीमा एक महीने से बढ़ा कर छह महीने करने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया गया। इससे संबंधित राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रस्ताव 'बिहार विशेष सर्वेक्षण में बंदोबस्त नियमावली, 2024 को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। यह संशोधन बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त नियमावली 2012 में किया गया है।
मालूम हो कि भूमि सर्वेक्षण की प्रक्रिया के पहले चरण में रैयतों को स्वघोषणा पत्र जमा करना होता है अब सर्वे की घोषणा की तिथि से 180 दिनों तक अथवा किस्तवार का काम होने से पूर्व तक स्व घोषणा पत्र जमा हो सकेगा। 20 अगस्त 2024 तक बिहार के सभी जिलों में उद्घोषणा करती गई थी। इसके अनुसार अब 21 मार्च 2025 तक स्वघोषणा पत्र जमा करने की छूट दे दी गई है।
भूमि सर्वेक्षण में बंदोबस्त में स्वघोषणा पत्र के जरिए रैयत अपनी जमीन का ब्योरा सर्वे कर्मियों के समक्ष उपलब्ध कराते हैं। ऐसे में इस पूरे मामले को लेकर राजस्व भूमि सुधार विभाग के प्रमुख सचिव दीपक कुमार सिंह ने बताया कि सरकारी एवं लोक भूमि से संबंधित दावा का निष्पादन सहायक बंदोबस्त अधिकारी, अंचल अधिकारी एवं चकबंदी पदाधिकारी से नीचे के अधिकारी नहीं करेंगे। अभी तक किया गया है की अंतिम प्रकाशन की तिथि से 90 दिनों के भीतर कोई भी रैयत प्रपत्र 21 में अधिकारियों के समक्ष आपत्ति दर्ज कर सकेगा।
इधर से पूरे मामले में भूमि सुधार विभाग के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि भू अभिलेख की अनुपलब्धता की वजह से आम लोगों को परेशानी हो रही थी। जिसको ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है उम्मीद है कि इस अवधि के दौरान लोग अपने कागजात ठीक कर लेंगे तथा भूमि सर्वे में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।