दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
12-Mar-2022 09:36 PM
BANKA: यूं तो माँ और बेटी का रिश्ता बहुत ही प्यारा और गहरा होता है। हर लड़की के लिए उसकी पहली रोल मॉडल और सब कुछ उसकी मां ही होती है। दोनों के बीच प्यार हमेशा एक जैसा ही रहता है। लेकिन बिहार के बांका में मां-बेटी की रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जमीन के टूकड़े को लेकर एक बेटी ने ही मां का कत्ल कर दिया।
बांका में जमीन को लेकर हुए विवाद में एक बेटी ने अपने हाथों से मां का गला घोंट दिया। अपनी सगी मां की हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इलाके के लोगों को जब इस बात की जानकारी हुई तो वे भी हैरान रह गये। चर्चा होने लगी कि भला कोई बेटी भी इस तरह का कदम उठा सकती है। लोग इस घटना से काफी आहत हैं। वही महिला के पति और लड़की के पिता इस घटना से काफी सदमें में हैं।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि जब महिला के पति काम करने के लिए घर से बाहर गये हुए थे। इसी बीच बेटी ने मां का कत्ल कर दिया। पिता ने स्थानीय थाने को इसकी जानकारी दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने देखा की महिला फंदे से लटकी हुई है। आस-पास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गये और जो कुछ देखा लोग भी हैरान रह गये।
महिला के पति अलीगंज निवासी मो. फारूक ने बताया कि करीब एक साल पहले उन्होंने पुराने घर को बेचकर बेटी के नाम से जमीन खरीदी थी और घर बनाया था कि दोनों मां-बेटी परिवार के साथ घर पर रहेंगी। लेकिन कुछ दिनों बाद बेटी मां के साथ मारपीट करने लगी। मां को घर से निकल जाने की धमकी देने लगी। इस बीच जान से मारने की धमकी बेटी देने लगी।
मृतका बीबी फरजाना के साथ उसकी बेटी नुजहत खातून हमेशा जमीन और घर के लिए लड़ाई किया करती थी। मृतका के पति का आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी की हत्या उसकी बेटी ने की है। गला दबाकर पहले उसे मार डाला फिर आत्महत्या का रुप देने की कोशिश की गयी। हत्या के बाद बेटी ने मां को फंदे से लटका दिया और आत्महत्या करने की बात करने लगी।
फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। इस घटना ने हर किसी को यह सोचने पर मजबुर कर दिया है कि कैसे कोई इस तरह अपनी मां के साथ कर सकता है। इस घटना से मृतका के पति काफी सदमें में है और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।