ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / जक्कनपुर थाना पहुंचा कोरोना संक्रमण, ड्राइवर के पॉजिटिव निकलते ही मचा हड़कंप

जक्कनपुर थाना पहुंचा कोरोना संक्रमण, ड्राइवर के पॉजिटिव निकलते ही मचा हड़कंप

13-Jun-2020 09:40 AM

PATNA : सूबे में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6 हजार के पार हो गई है. वहीं राजधानी पटना में कोरोना संक्रमितों की संख्या तीन सौ के पार हो गई है. शुक्रवार को पटना में थाने का ड्राइवर समेत छह लोग कोरोना पॉजिटिव मिले. 

जक्कनपुर थाना का ड्राइवर मसौढ़ी का रहने वाला है. वह अभी पटना के एम्स में भर्ती है. बताया जाता है कि वह 15 दिन पहले ही छुट्टी लेकर गांव चला गया था. जहां तबीयत बिगड़ने के बाद वह जांच कराने बुधवार को एम्स पहुंचा था. शुक्रवार को आई रिपोर्ट में वह पॉजिटिव पाया गया. वह गश्ती दल का वाहन चलाता था. वहीं पीरबहोर थाने के बीएन कॉलेज के पास में रहने वाला एक युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है. उसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है. 

वहीं नौबतपुर के  रामजीचक के एक ही परिवार के तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. जिसमें 13 साल का एक लड़का, 8 साल की लड़की और 35 साल की महिला है. तीनों को एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है. वहीं नौबतपुर का एक 6 साल का बच्चा भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. इनके संपर्क में आने वाले लोगों को ट्रेस किया जा रहा है. वहीं कुछ को होटल पाटलिपुत्रा अशोका के आइसोलेशन में रखा गया है.