बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
24-Oct-2019 04:58 PM
PATNA : बिहार में विधानसभा की पांच सीटों पर हुए उप चुनाव में जैसे तैसे नीतीश की इज्जत बची. नाथनगर सीट से जदयू उम्मीदवार लक्ष्मीकांत मंडल को 4963 वोट से विजयी घोषित किया गया है. उन्होंने राजद की राबिया खातून को 4963 वोट से हराया. हालांकि राजद ने काउंटिंग में धांधली कर जदयू उम्मीदवार की जीत घोषित करने का आरोप लगाया है.
आखिर तक हुआ कड़ा मुकाबला
नाथनगर सीट पर आखिर तक कडा मुकाबला हुआ. कभी जदयू के लक्ष्मीकांत मंडल आगे होते रहे तो कभी राजद की राबिया खातून. आखिरकार जदयू के लक्ष्मीकांत मंडल को विजयी घोषित किया गया. उन्हें 4963 वोटों से विजयी घोषित किया गया है.
राजद ने लगाया धांधली का आरोप
उधर, नाथनगर सीट पर हुए उप चुनाव की मतगणना को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने नीतीश कुमार पर बडा आरोप लगाया है. राजद ने कहा है कि नीतीश कुमार अपने अधिकारियों की मदद से चुनाव परिणाम को बदलवाने की साजिश रचा. जबकि वहां राजद की उम्मीदवार चुनाव जीत चुकी थी. राजद ने कहा है कि समस्तीपुर में लोकसभा क्षेत्र की काउंटिंग पूरी हो गयी लेकिन नाथनगर विधानसभा क्षेत्र की गिनती शाम तक होती रही. पार्टी को खबर मिली कि नीतीश कुमार ने भागलपुर के DM और SDO पर चुनाव परिणाम में हेरफेर के लिए दबाव बनाया. राजद की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि लोकसभा चुनाव के दौरान जिस तरह से प्रशासन पर दबाव बनाकर नीतीश ने अपने पक्ष में परिणाम निकलवाया उसी तरीके से नाथनगर में DM, SP, SDO समेत दूसरे अधिकारियों पर दबाव बनाया गया. नीतीश कुमार ने जमकर सत्ता का दुरूपयोग किया और इसलिए नाथनगर का चुनाव परिणाम घोषित करने में काफी देर की गयी.