ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई

Home / news / जयमाला के दौरान गिरा छज्जा, 2 दर्जन से अधिक लोग हुए घायल

जयमाला के दौरान गिरा छज्जा, 2 दर्जन से अधिक लोग हुए घायल

14-Jun-2022 01:18 PM

By AKASH KUMAR

AURANGABAD: औरंगाबाद में एक शादी समारोह में जयमाला के दौरान घर का छज्जा गिर गया जिसमें दबकर दो दर्जन लोग घायल हो गये हैं। आनन-फानन में सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। शादी का माहौल देखते ही देखते गम में तब्दिल हो गया। चारों ओर चिख पुकार होने लगी। इस घटना के बाद से परिजनों का हाल बेहाल है।


घटना औरंगाबाद सदर प्रखंड के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नवगढ़ पंचायत के हरि बारी गांव का है जहां बीती रात गांव में एक शादी समारोह था। बारात लग चुकी थी और जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था तभी अचानक एक घर का छज्जा गिर गया जिसकी चपेट में 2 दर्जन से अधिक लोग आ गये। जयमाला के दौरान अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


वही कुछ की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया गया है। घायलों में उर्मिला कुंवर, पुतुल देवी, रणधीर कुमार, शर्मिला देवी, किरण कुमारी, उषा सिंह, सरस्वती देवी समेत कई लोग शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार फेसर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव से बारात हारीबारी गांव आई थी और दरवाजा लगने के बाद जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था। जयमाला की रस्म को देखने के लिए काफी संख्या में महिलाएं एवं युवतियां दुल्हन के घर के छत के छज्जे पर खड़ी थी। इसी दौरान अचानक घर का छज्जा भरभरा कर गिर पड़ा और कई लोग उसकी चपेट में आकर घायल हो गए।