ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / जेल में बंद कैदी की मौत, परिजनों ने प्रशासन पर लगाया लापरवाही का...

जेल में बंद कैदी की मौत, परिजनों ने प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप

15-Feb-2021 04:46 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : बेगूसराय में आज मंडल कारा में बंद एक कैदी की मौत हो गई. इस मौत के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया. वहीं परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया. मृतक की पहचान मनोज यादव के रूप में की गई. इधर जेल प्रशासन का कहना है कि अचानक मनोज यादव की तबीयत बिगड़ी और उसे इलाज के लिए जब अस्पताल ले जाया गया तो उसने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया. 


घटना बेगूसराय के सिंघौल थाना क्षेत्र की है जहां शाबे निवासी मनोज यादव पिछले 4 महीने से आर्म्स एक्ट मामले में बेगूसराय मंडल कारा जेल में बंद था. वहीं मंडल कारा प्रशासन के अनुसार मनोज यादव अस्थमा रोग से पीड़ित था और लगातार उसका इलाज चल रहा था. 4 दिन पहले भी मनोज यादव को तबीयत बिगड़ने पर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से कल उसे छुट्टी दे दी गई थी. लेकिन जैसे ही वह मंडल कारा पहुंचा आज फिर उसकी हालत बिगड़ने लगी.


मंडल कारा प्रशासन के द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई. परिजनों ने आरोप लगाया कि अगर मनोज यादव की हालत ठीक नहीं थी तो फिर उन्हें सदर अस्पताल से छुट्टी कैसे दी गई. आज जब मनोज यादव की हालत और बिगड़ने लगी तो फिर समय से उन्हें अस्पताल में भर्ती क्यों नहीं कराया गया. बहरहाल मनोज यादव की मौत के बाद उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.