ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश

Home / news / जय महाभारत पार्टी के उम्मीदवारों का एलान, पहले चरण के कैंडिडेट्स की लिस्ट...

जय महाभारत पार्टी के उम्मीदवारों का एलान, पहले चरण के कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी

06-Oct-2020 07:46 PM

PATNA :  बिहार विधान सभा चुनाव 2020 के पहले चरण का नामांकन जारी है, इसी बीच आज जय महाभारत पार्टी (राष्ट्रीय स्तर) ने अपने 50 से अधिक उम्‍मीदवारों की सूची जारी की दी है. पटना के होटल मौर्या में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान आज पार्टी के संस्थापक सह राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष भगवान अनंत विष्‍णु ने अपने उम्‍मीदवारों की सूची जारी करते हुए कहा कि जय महाभारत पार्टी (राष्ट्रीय स्तर) अपने 10 सूत्री एजेंडे के साथ बिहार विधान सभा चुनाव में मजबूती के साथ उतरने को तैयार है. इसलिए आज हमने पहले चरण के लिए 50 से अधिक उम्‍मीदवारों की सूची जारी कर दी है.


भगवान अनंत विष्‍णु ने बताया कि मोहद्दीनगर (137) से सुबोध कुमार सिंह, मांझी (114) से सुनिल कुमार सिंह, बेलहर (243) से अशोक कुमार सिंह, पालीगंज (190) से संजय कुमार, आरा (194) से मंगल सिंह, अगिआंव (195) से अशोक राम, रामगढ़ (203) से राजेश तिवारी, नोखा (211) श्री भगवान सिंह, कराकाट (213) से प्रेम कुमार सिंह‍, कुर्था (215) सुनिल दत्त प्रसाद और गोह (219) से राजेश रंजन जय महाभारत पार्टी (राष्ट्रीय स्तर) के उम्‍मीदवार होंगे। वहीं, ओबरा (220) से मनोज कुमार मिश्रा, औरंगाबाद (223) से वर्षा उज्‍जवल सिंह, रफीगंज (224) से विजय कुमार, गरखा (225) से कुमार अविनाश, शेरघाटी (226) से कनवर सिंह, डेहरी (212) से प्रवीण कुमार सिंह, बाराचट्टी (228) रेखा देवी, बोध गया (229) से सुरेश पासवान, गया टाउन (230) से रावतीनाथ प्रियदर्शी, टेकारी (231) से कमांडर अर्जुन निषाद और बेलांगज (232) से ललन कुमार हमारे उम्‍मीदवार होंगे.


भगवान अनंत विष्‍णु ने बताया कि अतरी (233) से अमरेंद्र गुप्‍ता, वजीरगंज (234) से उपेंद्र कुमार सिं‍ह, रजौली (235) से दुष्‍यंत पासवान, हिसुआ (236) से शशिकांत उपाध्‍याय, नबीनगर (221) से जितेंद्र कुमार, जहानाबाद सदर (216) से लवकुश पासवान, घोषी से (इंद्रजीत पासवान), नवादा सदर (237) से चुनचुन सिंह, चेनारी (207) से कमथापति पासवान, पाली से ओमप्रकाश पासवान, जगदीशपुर (184) से अजीत कुमार, संदेश (192) से सूरज कुमार और सासाराम (208) से सुशील कुमार सिंह को हमने अपना उम्‍मीदवार बनाया है। तो कुटुंबा (222) से संजय कुमार, मकदुमपुर (218) से डी के पाल, बरहरा (193) से बच्‍चा सिंह, इस्‍लामपुर (174) राजीव कुमार, भभुआ (205) से संतोष कुमार सिंह, अस्‍थावां से राज आनंद, गोविंदपुर से सुभाष कुमार, बाढ़ से संतोष कुमार उर्फ बाला जी, राजपुर से लगमिनिया देवी, अरवल से अनुज प्रभाकर, दरौली से शिल्‍पा देवी, नालंदा से संजीव रंजन सिंह, भागलपुर से राहुल तिवारी, तरारी से प्रद्ययुमन कुमार और नालंदा से संजीव रंजन कुमार सिंह जय महाभारत पार्टी (राष्ट्रीय स्तर) की ओर से चुनाव मैदान में उतरेंगे।


उन्‍होंने कहा कि हमारी पार्टी की प्राथमिकता बिहार के लोगों को रोजगार से जोड़ने की है. आज बिहार में बेरोजगारी एक प्रमुख समस्‍या है, जो प्रदेश के विकास के मार्ग को अवरूद्ध करता है. इसके अलावा हम कृषि को विकसित कर किसानों की समृद्ध करना चाहते हैं.  हमारी पार्टी स्थानीय लोगों के साथ जुड़ने, क्षेत्र के विकास और समस्याओं को हल करने के लिए विधानसभा में भी विधायक के लिए स्थायी कार्यालय सह निवास की स्थापना भी करेगी, ताकि जनता की समस्‍या का समाधान स्‍थानीय स्‍तर पर ही हो सके. हम महिला सशक्तिकरण के भी पक्ष धर हैं। बिहार में महिलाओं के विरुद्ध बीते दिनों जो अपराध हुए हैं, वो बेहद कष्टदायक हैं.


भगवान अनंत विष्‍णु ने कहा कि हम बिहार सभी गाँवों और कस्बों में सर्वोत्तम सड़क, परिवहन और अवसंरचना प्रदान करेंगे और राज्य के सभी कामगारों को सर्वश्रेष्ठ मुफ्त राष्ट्रीयकृत चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करना भी हमारी प्राथमिकता होगी.  हम प्रदेश के बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करने, सरकार चिकित्सा इंजीनियरिंग और तकनीकी कॉलेजों और विभिन्न क्षेत्रों में स्कूलों और कॉलेजों जैसे अन्य शैक्षिक संस्थानों की स्थापना के पक्षधर हैं, ताकि यहां के छात्रों को दूसरे प्रदेशों में जा मंहगी शिक्षा हासिल करने के लिए मजबूर नहीं होना पड़े. संवाददाता सम्‍मेलन में बिहार प्रभारी प्रणाम देवी, बिहार संयोजक जयमूर्त कुमार ,बिहार प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह भी उपस्थित रहे.