ब्रेकिंग न्यूज़

पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / जहरीली शराबकांड पर तेजस्वी का सरकार पर बड़ा हमला, बोले- शराब माफिया के...

जहरीली शराबकांड पर तेजस्वी का सरकार पर बड़ा हमला, बोले- शराब माफिया के साथ मौज में मुख्यमंत्री

17-Jul-2021 12:45 PM

PATNA : बिहार की सियासत में पश्चिम चंपारण के देउरवा और आस-पास के गांवों में जहरीली शराब से हुई 16 लोगों की मौत और प्रशासन की कार्रवाई के नाम पर दो चौकीदारों को सस्पेंड करने के मामले पर घमासान मचा हुआ है. विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर बड़ा आरोप लगाया है. तेजस्वी ने कहा है कि मुख्यमंत्री सूबे में शराब के अवैध कारोबार को संरक्षण देकर जहरीली शराब से हुई अनगिनत मौतों के मामले को ढंकने के लिए लाखों गरीबों को जेल में डालकर खुद माफिया के साथ मौज में हैं. 

news image

इधर कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास ने शराबकांड के इस मामले में कांग्रेस द्वारा अलग से जांच करवाने की बात कह दी है. उन्होंने कहा कि बेतिया शराबकांड की जांच के लिए अलग से कांग्रेस टीम भेजेगी. यह टीम रविवार को मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर मामले की तह तक पहुंचेगी.  उन्होंने पुलिस प्रशासन पर मामले को दबाने का आरोप भी लगाया. इसके अलावा उन्होंने डिप्टी सीएम रेणु देवी पर भी निशाना साधा है. भक्त चरण दास ने कहा कि यह उपमुख्यमंत्री के क्षेत्र का मामला है. उन्हें खुद जाकर मामले की जानकारी लेनी चाहिए. बिना सूचना के किसी भी मामले पर बयान देना गलत है. 



आपको बता दें कि पश्चिम चंपारण के देउरवा और आस-पास के गावों में जहरीली शराब के मामले में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है. शुक्रवार को 8 और लोगों की मौत की बात सामने आयी. गांव में पहुंच रहे तमाम मीडिया वालों से ग्रामीण चीख-चीख कर कह रहे हैं कि जहरीली शराब पीने से तमाम मौत हुई. जब खबर फैली और सरकार की करारी फजीहत हुई तो प्रशासन का सारा अमला गांव में पहुंच गया. प्रशासन कह रहा है कि ज्यादातर लोगों की मौत कैसे हुई ये पता ही नहीं चल पा रहा है. वैसे कार्रवाई के नाम पर दो चौकीदारों को सस्पेंड कर दिया गया है. गौर करने वाली बात ये भी है कि प्रशासन ने ये भी पुष्टि की है कि गांव में अवैध शराब बेची जा रही थी.